फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Winds blew at 40 km/h; trees fell in various places; one person died, and three were injured.

Jaunpur News: 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं, जगह-जगह गिरे पेड़, एक की मौत, तीन घायल

Sun, 27 Sep 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Winds blew at 40 km/h; trees fell in various places; one person died, and three were injured.
मछलीशहर तहसील के हटिया गांव में वर्षा के चलते गिरा कच्चा मकान। ग्रामीण
जौनपुर। जिले में तीन दिनों से जारी बारिश और तेज हवा शनिवार को आफत बन गई। अलग-अलग स्थानों पर पेड़ और उनकी डालियां गिरने से करंजाकला बाजार निवासी बबलू सोनकर (42) की मौत हो गई, जबकि अन्य घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। स्कूल परिसर में पेड़ गिरने से बस क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि शनिवार को अवकाश होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। बिजली के पोल और तार टूटने से कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। जिले में शनिवार को 39.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 12 मिलीमीटर बारिश मड़ियाहूं में हुई। वहीं शहर के सबसे व्यस्त ओलंदगंज-नखास स्थित राजभवन का बारजा गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। चांदपुर इलाके में भी पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

करंजाकला: स्थानीय बाजार निवासी बबलू सोनकर (42) शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे चार अन्य लोगों के साथ खेत में धान की फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए गए थे। करीब 8:40 बजे तेज आंधी चलने पर सभी लोग खेत के पास बने छप्पर की ओर जाने लगे। इसी दौरान पेड़ छप्पर पर गिर पड़ा। बबलू का पैर फिसलने से वह गिर गए और पेड़ छप्पर समेत उन पर आ गिरा। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने से युवक की मौत हुई है। गौराबादशाहपुर: बनरहिया बाग के पास जौनपुर जा रहे भुइली निवासी बिपिन सिंह और भदेवरा निवासी मनीष सिंह पर डाल टूटकर गिर गई। दोनों बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सुइथाकला: सरपतहा थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव के बड़कापुरा स्थित सोनकर बस्ती में शनिवार की दोपहर बाद सिरिस का पेड़ गिरने से उसकी डाल की चपेट में आकर 14 वर्षीय अमन सोनकर घायल हो गया। परिजन उसे शाहगंज के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

टोटो पर गिर पड़ा पेड़, स्कूल बस भी क्षतिग्रस्त
मड़ियाहूं: काजीकोट मोहल्ले में शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे विशाल पेड़ टोटो पर गिर पड़ा। चालक और सवारियां समय रहते उतर गईं। पेड़ की चपेट में दूसरा टोटो और साइकिल भी आ गई। बिजली का पोल गिरने से मार्ग बाधित हुआ। वहीं बाईपास पर कार बिजली के पोल से टकराकर पलट गई, हालांकि उसमें सवार लोग सुरक्षित रहे। केराकत: बेहड़ा गांव स्थित सुखमय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में तेज हवा के कारण विशाल सागौन का पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। पेड़ के नीचे खड़ी स्कूल बस क्षतिग्रस्त हो गई। शनिवार को बारिश के कारण विद्यालय में अवकाश था, जिससे छात्राओं और कर्मचारियों की मौजूदगी नहीं थी। स्कूल प्रशासन ने पेड़ कटवाकर परिसर से हटवाया। वहीं बेहड़ा-मसौढ़ा मार्ग पर ऋषिराज सिंह के खेत के पास सागौन का पेड़ 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन पर गिर गया। तार टूटकर जमीन पर गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम परमानंद झा ने बताया कि चक्रवाती तूफान की वजह से जिले भर में 32 से ज्यादा पेड़ गिरने की सूचनाएं मिली हैं। वहीं डीएफओ दिव्या ने बताया कि विभाग के पास 12 पेड़ गिरने की सूचना है।
चक्रवाती तूफान की वजह से जिले में 40 किलोमीटर प्रति घंटे से हवाएं चलीं हैं। 24 घंटे में 39.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। एक-दो दिन ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है।-शिव मंगल सिंह, मौसम वैज्ञानिक

सीओ कार्यालय परिसर में गिरा कदम का पेड़
केराकत। शनिवार शाम करीब पांच बजे क्षेत्राधिकारी कार्यालय परिसर में कदम का विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। पेड़ गिरने की तेज आवाज से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। संयोग से कोई इसकी चपेट में नहीं आया। पुलिसकर्मियों ने आसपास का क्षेत्र खाली कराया। सुइथाकला। क्षेत्र में खानपुर और रामनगर गांव के पास लखनऊ-बलिया मार्ग पर पेड़ गिरने से करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। खानपुर में स्थानीय लोगों ने पेड़ की डालियां हटाकर यातायात बहाल कराया। रामनगर में भी कुछ देर आवागमन बाधित रहा।

मछलीशहर तहसील के हटिया गांव में वर्षा के चलते गिरा कच्चा मकान। ग्रामीण

मछलीशहर तहसील के हटिया गांव में वर्षा के चलते गिरा कच्चा मकान। ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed