फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Will get a bicycle to walk in the university

विश्वविद्यालय में चलने के मिलेगी साइकिल

Wed, 28 Sep 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Will get a bicycle to walk in the university
पूविवि परिसर को हरा भरा बनाने के लिए साईकिल का प्रयोग करते शिक्षक व शिक्षिकाएं। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को सामाजिक संस्थाओं ने एक ट्राई साइकिल और सात साइकिलें भेंट की हैं। परिसर में भ्रमण के लिए उनका इस्तेमाल किया जाएगा। मंगलवार को इसका शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य नेे किया। शिक्षकों ने साइकिल चलाई और परिसर को हराभरा रखने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि परिसर में साइकिल का ज्यादा से ज्यादा उपयोग होगा तो परिसर प्रदूषण मुक्त रहेगा। इससे यहां रहने वालों का स्वास्थ्य अच्छा होगा और परिसर में हरियाली दिखेगी। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लें।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों ने साइकिल चलाकर अभियान की शुरुआत की। साइकिलें गेट पर गार्ड के पास रहेगी। इसका उपयोग कोई भी परिचय पत्र जमाकर कर सकता है। ट्राई साइकिल को वाराणसी के सीवीके चैरिटेबल ट्रस्ट और साइकिल को क्षमा ट्रस्ट, रोवर्स रेंजर, समता फाउंडेशन, प्रियदर्शनी अशोक चैरिटेबिल ट्रस्ट ने विश्वविद्यालय को भेंट की है। इस दौरान कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, सहायक कुलसचिव अमृतलाल, अजीत सिंह, बबिता सिंह, डा. अमित वत्स, प्रो. अविनाश पार्थीडेकर, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. प्रदीप कुमार, डा. मनोज मिश्र, डा. सुनील कुमार, डा. सुशील कुमार, डा. अनुराग मिश्र, डा. प्रमोद कुमार कौशिक, डा. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, रामगोपाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed