फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Will celebrate the anger, will walk with old and new friends

रूठों को मनाएंगे, पुराने व नए साथियों को लेकर चलेंगे साथ

Tue, 01 Nov 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Will celebrate the anger, will walk with old and new friends
जोगियापुर स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते कांग्रेस के व? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रयागराज जोन के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय का शुक्रवार को जिले में जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ कदम मिलाकर चलेंगे। रूठों को मनाएंगे। पुराने साथियों के साथ चलें और नए को जोड़ेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बननी तय है। लोग महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त हैं। भाजपा वर्ष 2014 में जुमलों के बल पर सरकार बना ली थी। अब सबको पता चल गया है कि भाजपा के पास देश को देने के लिए कुछ नहीं है। केंद्र और प्रदेश की सरकारें जनता को जाति-धर्म व प्रांत के आधार पर तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में राहुल गांधी देश को जोड़ने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा कर रहे हैं। उनके समर्थन में जनसैलाब उमड़ रहा है।
विज्ञापन

गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटने की घटना पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक 28 जर्जर पुल हैं। इस सूची में जौनपुर का शास्त्री पुल का स्थान पहला है। शासन प्रशासन सेतु की मरम्मत का कार्य यथाशीघ्र न कराकर किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। डेंगू मरीजों के आंकड़ों को जिला प्रशासन द्वारा छिपाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा, सरदार व तेज बहादुर को दी श्रद्धांजलि
प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, पूर्व विधायक स्व.तेज बहादुर सिंह, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जावेद इकबाल खान, कांग्रेस नेता पंकज सिंह की पुण्यतिथि व पूर्व गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दीप जलाकर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सरिता पटेल, प्रदेश सचिव बृजेंद्र मिश्रा, देवव्रत मिश्रा, तिलकधारी निषाद, पूर्व अध्यक्ष लालजी चौहान, रामचंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र निषाद, डा.राकेश उपाध्याय, दयासागर राय, सुरेंद्रवीर विक्रम बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज व संचालन शहर अध्यक्ष विशाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed