फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Will act to disrupt

व्यवधान डालने पर होगी कार्रवाई

Sat, 12 Dec 2015 12:35 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sat, 12 Dec 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Will act to disrupt
जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में उपजिला मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, आरओ और व्यवस्था प्रभारी की बैठक हुई। जिसमें मतगणना कराने में कोताही नहीं बरतने और व्यवधान
विज्ञापन


डालने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि ब्लाक व तहसील मुख्यालय पर 12 दिसंबर को न्यायपंचायत वार टेबल और क्रंमाक वार मतगणना की सूची चस्पा कर दी
विज्ञापन


 जाएगी। मतगणना 13 दिसंबर को प्रात: सात बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। मतगणना स्थल पर प्रत्याशी व उनके समर्थक अनावश्यक भीड़ न लगाएं। 100 मीटर की दूरी पर बैरियर के बाहर ही लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


रहें। एजेंट व प्रत्याशी मतगणना शुरू होने पर ही परिसर में प्रवेश करेंगे। जीते प्रत्याशी द्वारा विजय जुलूस नहीं निकालने दिया जाए। सभी एसडीएम, सीओ व एसओ को मतगणना परिसर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने और एसडीएम, मोबाइल

टीम व कस्बा मजिस्ट्रेट को मतगणना स्थल व कस्बे का बराकर चक्रमण करने का निर्देश दिया। आरओ,मजिस्टे्रट व एसओ मतगणना की जानकारी प्रात: नौ बजे, मध्याह्न 12 बजे, अपराह्न तीन  बजे, शाम 6 बजे और रात्री नौ बजे रात्रि

तक हर.हालत में प्राप्त कर लें। पुलिस अधीक्षक राजूबाबू सिंह ने मतगणना कराने के लिए अपने अनुभव की जानकारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों दिया। मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने बैठक में मतगणना कार्मिकों के

वाहन खड़ा कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही 12 दिसम्बर को एडीएम वित्त व राजस्व रजनीश चन्द्र, सीआरओ राम सिंह, डीडीओ तेज प्रताप मिश्र और सीडीओ पीसी श्रीवास्तव को मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण


करने और समीक्षा रिर्पोट देने को कहा गया। इस अवसर पर एसडीएम ममता मालवीय, डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल, उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी, आरएन यादव, एसएन सिंह व इन्द्रदेव यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed