फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wife kept screaming at police station, police did not register a case

थाने पर चीखती रही पत्नी, पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस

Wed, 12 Aug 2020 09:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Wife kept screaming at police station, police did not register a case
47- नेवढ़िया में पति की हत्या का मुकदमा ना दर्ज होने पर बच्चों के साथ रोती बिलखती महिला। - फोटो : JAUNPUR
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दोदापुर गांव में सोमवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के मामले में केस दर्ज कराने के लिए मृतक की पत्नी थाने का चक्कर काट रही है। बुधवार को भी दिन भर इंतजार के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं। पत्नी हत्या का आरोप लगा रही है, मगर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कार्रवाई की बात कह रही है। पुलिस के रवैए से क्षुब्ध पत्नी ने बच्चों सहित आत्महत्या की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दोदापुर गांव निवासी विनय मिश्र (38) की सोमवशार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के वक्त पत्नी प्रतिमा व बच्चे मायके में थे। उन्हें सूचना दिए बगैर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी ले गए। किसी तरह सूचना पाकर पत्नी ने एसपी सहित अन्य अधिकारियों को जानकारी दी तो पुलिस ने घाट से युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

प्रतिमा ससुराल के लोगों पर पति की हत्या का आरोप लगा रही है। बुधवार को दिन भर पोस्टमार्टम रिपोर्ट न आने का हवाला देते हुए केस दर्ज करने से इंकार करते रहे। क्षुब्ध पत्नी काफी देर थाने के बाहर बच्चों के साथ न्याय की गुहार लगाती रही। सीओ मड़ियाहूं राजेंद्र सिंह ने बताया कि देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें मौत का कारण आत्महत्या स्पष्ट हुआ है। आगे की कार्रवाई इसी आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed