{"_id":"65565d796771f9ab9305703a","slug":"wife-had-her-lover-murdered-two-arrested-including-conspirator-jaunpur-news-c-193-1-svns1037-8281-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पत्नी ने प्रेमी से करायी थी हत्या, साजिशकर्ता सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पत्नी ने प्रेमी से करायी थी हत्या, साजिशकर्ता सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरा हाइवे के किनारे 10 नवंबर को एक शव मिला था। जांच में पता चला कि उसके सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी व हत्या के मामले में साजिशकर्ता एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की थी।
अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हत्या का खुलासा करने के लिए कोतवाली पुलिस के साथ ही सिंगरामऊ थाने की पुलिस, सर्विलांस टीम लगायी गई थी। बताया कि जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के उर्दू बाजार निवासी 35 वर्षीय विभाष कुमार वर्मा की गोली मारकर हत्या की गई थी। उस का शव सिंगरामऊ क्षेत्र में फेंका गया था। पड़ताल में पता चला कि सोनू लाल सेठ व मधु सोनी पत्नी विभाष कुमार वर्मा दोनों एक साथ एक प्रतिष्ठान में काम करते थे। वहीं से दोनों में प्रेम हो गया। वह शादी करना चाहते थे। मधु सोनी ने सुभाष चन्द्र सेठ के साथ साजिश करके अपने पति की हत्या अपने प्रेमी सोनू लाल सेठ के करा दी। सोनू सेठ ने ही विभाष कुमार वर्मा की गोली मारकर हत्या की।
एएसपी ने बताया कि हत्या कहीं और करके शव को कार में लादकर सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में फेंका गया। पुलिस ने आरोपी साजिशकर्ता सुभाष चन्द्र सेठ मृतक की पत्नी मधु सोनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से मोबाइल व कार बरामद की गई।