फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wife had got her lover murdered by her lover, secret revealed through call details

Jaunpur News: पत्नी ने ही आशिक से कराई थी पति की हत्या, काल डिटेल से खुला राज

Tue, 11 Feb 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Wife had got her lover murdered by her lover, secret revealed through call details
मुंगराबादशाहपुर। बाभनपुर तरहठी गांव निवासी ई रिक्शा चालक विकास पाण्डेय की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने आशिक से कराई थी। प्रयागराज पुलिस ने सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी व आशिक को गिरफ्तार किया। विकास पाण्डेय का शव 6 फरवरी को सराय ममरेज थाना क्षेत्र के बरिया रामपुर पुलिया के पास मिला था। परिजनों ने शनिवार को हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर जांच की मांग की थी। पुलिस काॅल डिटेल से मामले की तह तक गई और पत्नी और उसके आशिक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने विकास की पत्नी से संदेह के आधार पर पूछताछ शुरू की। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करती रही लेकिन पुलिस के सवाल जवाब में उलझ कर सच्चाई बयान कर दी। उसने बताया कि रवि चौरसिया से उसका प्रेम संबंध शादी होने के पूर्व से ही चल रहा था। वह उसी के साथ रहना चाहती थी लेकिन शादी हो गई और तीन बच्चे हो गए। अब उन्हें छोड़कर भाग भी नहीं सकी। जब वह मायके जाती थी तभी वह अपने प्रेमी से मिल पाती थी। ससुराल में पति के रहते उससे मिल पाना मुश्किल था। पति उसपर अब संदेह भी करने लगा था। इसलिए उसे रास्ते से हटाने की प्रेमी के साथ मिलकर योजना बना डाली। बीते बृहस्पतिवार को सवारी बनकर हत्या आरोपी रवि चौरसिया ने उसे सवारी ले जाने के लिए सोरों प्रयागराज बुलाया। विकास पांडेय प्रयागराज सवारी छोड़कर लौट रहा था। रास्ते में खड़े आरोपी ने ई रिक्शा रोक उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद उसने शिवानी को फोन कर बताया कि काम हो गया। वह बाइक से अपने घर वापस लौट गया। थानाध्यक्ष सरायममरेज योगेश सिंह ने बताया कि साजिशकर्ता पत्नी व हत्या आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed