फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wife dies after husband's death

पति की मौत के बाद पत्नी ने तोड़ा दम

Thu, 13 May 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Wife dies after husband's death
सिंगरामऊ। क्षेत्र के एक बुजुर्ग दंपती ने एक साथ दम तोड़ दिया। इसकी क्षेत्र में चर्चा है। बुधवार को दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

वृद्ध दंपती का बुधवार रात को थोड़े समय के अंतराल में निधन हो गया। 80 वर्षीय बाबूलाल की बुधवार की रात करीब 11 बजे हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। इसकी सूचना पर उनकी पत्नी 77 वर्षीय मेंढ़ा देवी ने चार घंटे बाद ही दम तोड़ दिया। मेंढ़ा देवी की तबीयत बिगड़ी। परिजन सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उनका निधन हो गया। बृहस्पतिवार को पति-पत्नी दोनों की अर्थी साथ-साथ निकली। जिन पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। इनके पुत्र पन्ना लाल ने बताया कि एक ही चिता पर क्षेत्र के पहितियापुर घाट पर बाबूलाल-मेंढ़ा देवी को मुखाग्नि दी गई। क्षेत्र में इसकी दिन भर चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed