फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   wife died with shock after listening her husband death due to heart attack in jaunpur both cremation on same pyre

जौनपुरः पति की हार्ट अटैक से हुई मौत, सदमे में पत्नी की भी गयी जान, एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार

Thu, 13 May 2021 07:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 May 2021 07:24 PM IST
सार

शादी सात जन्मों का बंधन होती है और साथ में जीने मरने की कसमें खाई जाती हैं. जीते तो सभी साथ में हैं लेकिन अगर कोई दूसरे साथी के गम में जान दे दे तो ये काफी हृदय विदारक हो जाता है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सिंगरामऊ क्षेत्र से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग दंपती एक साथ दुनिया को अलविदा कह गए। 

विज्ञापन
wife died with shock after listening her husband death due to heart attack in jaunpur both cremation on same pyre
बृहस्पतिवार को पति-पत्नी दोनों की अर्थी साथ-साथ निकली। - फोटो : फाइल

विस्तार

शादी सात जन्मों का बंधन होती है और साथ में जीने मरने की कसमें खाई जाती हैं. जीते तो सभी साथ में हैं लेकिन अगर कोई दूसरे साथी के गम में जान दे दे तो ये काफी हृदय विदारक हो जाता है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सिंगरामऊ क्षेत्र से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग दंपती एक साथ दुनिया को अलविदा कह गए। इसकी क्षेत्र में चर्चा है।

विज्ञापन


गुरुवार  को दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।  वृद्ध दंपती का बुधवार रात को थोड़े समय के अंतराल में निधन हो गया। 80 वर्षीय बाबूलाल की बुधवार की रात करीब 11 बजे हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। इसकी सूचना पर उनकी पत्नी 77 वर्षीय मेंढ़ा देवी ने चार घंटे बाद ही दम तोड़ दिया। मेंढ़ा देवी की तबीयत बिगड़ी। परिजन सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पति-पत्नी दोनों की अर्थी साथ-साथ निकली। जिन पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। इनके पुत्र पन्ना लाल ने बताया कि एक ही चिता पर क्षेत्र के पहितियापुर घाट पर बाबूलाल-मेंढ़ा देवी को मुखाग्नि दी गई। क्षेत्र में इसकी दिन भर चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहरीली शराब से पहलो पति फिर पत्नी ने तोड़ा दम

जौनपुर जिले के ही सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में जहरीली शराब से पति -पत्नी की मौत हो गयी. आजमगढ़ और आंबेडकर नगर के बाद जौनपुर में जहरीली शराब से दो लोगों की मौत के बाद को प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया. गांव पहुंच कर छानबीन की। बुधवार की शाम पहले महिला की मौत होने पर परिजनों ने रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया।

बृहस्पतिवार को सुबह उसके पति की मौत हुई तो हड़कंम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक दंपती की मौत जहरीली शराब से हुई है। उसके घर से एक शराब की शीशी भी बरामद हुई है। जबकि एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed