फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wife committed suicide by hanging herself after husband refused to let her watch movie on mobile

Jaunpur News: मोबाइल पर फिल्म देखने से मना करने पर पत्नी ने फंदे से लटककर दे दी जान

Sat, 26 Jul 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Wife committed suicide by hanging herself after husband refused to let her watch movie on mobile
रामपुर। बंजारी गांव में बृहस्पतिवार की भोर में टीनशेड में लगे बल्ली में साड़ी के फंदे से लटकता एक विवाहिता का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस पर मृतका के मायके वालों ने जमालापुर चौकी पर हंगामा खड़ा कर दिया। उनका कहना था कि शव गांव पहुंचाया जाए। पति का कहना है कि मोबाइल नहीं देने पर नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रामपुर देवानंद रजक ने बताया कि गौतम सरोज की पत्नी रुबीना सरोज बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद पति-पत्नी व बच्चे अलग-अलग खाट पर टिनशेड के अंदर बने घर में सो गए। रात करीब 3 बजे पति गौतम सरोज उठा तो पत्नी टिनशेड में लगे बल्ली से साड़ी के सहारे लटक रही थी। शोरगुल मचाने के बाद आसपास के लोग जुट गए। किसी ने सूचना पुलिस और रुबीना के मायके वालों को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामपुर देवानंद रजक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। मृतका की मां इस्रावती देवी निवासी भगवानपुर कन्हेरी जनपद भदोही महिलाओं को लेकर जमालापुर चौकी पर पहुंच कर हंगामा खड़ा कर दिया। उनका कहना था कि शव को गांव मंगवाया जाए। पूर्व प्रधान ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं देर रात पुलिस चौकी पर बैठी रहीं।
विज्ञापन


मृतका की शादी लगभग 9 वर्ष पहले हुई थी। रुबीना सरोज की दो पुत्री सृष्टि ( 6 ) और इच्छा (5) है। परिवार के लोगों की माने तो रुबीना रोज रात में अपने पति के मोबाइल लेकर फिल्म आदि देखती थी। पति गौतम सरोज ट्रैक्टर चलाता है। पति ने बताया कि वह ट्रैक्टर खड़ा कर बृहस्पतिवार की रात 8 बजे घर आया। इसके बाद खाना खाकर सो रहा था। इसी दौरान पत्नी वहां पहुंची और मोबाइल मांगने लगी। उसने कहा कि बिजली का संकट है। मोबाइल चार्ज नहीं हो रहा है। इसलिए आज फिल्म मत देखो। इसी बात को लेकर वह नाराज हो गई। बगल खाट पर ही सो गई। भोर में उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुबीना 6 जुलाई को भी फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की थी-गौतम सरोज ने बताया कि 6 जुलाई को उसकी मां की तेरहवीं थी। इस दिन भी मोबाइल को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। रुबीना टीनशेड पर वाले कमरे को बंद कर फंदा लगाने का प्रयास किया था। उस समय मेहमानों के हस्तक्षेप करने के बाद वह कमरे से बाहर निकली थी। पत्नी ने धमकी दी थी कि बाद मेरी मौत देखना पड़ेगा। इस घटनाक्रम की सूचना उसके पिता को मोबाइल से दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed