फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Whose house was stolen, Shahganj police made him sit in the police station

जिसके घर हुई चोरी, शाहगंज पुलिस ने उसे ही थाने में बैठाया

Fri, 18 Oct 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Whose house was stolen, Shahganj police made him sit in the police station
जिसके घर हुई चोरी, उसे ही थाने में बैठाया
विज्ञापन

चिकित्सक और सामाजिक संगठनों ने जताया विरोध, सीओ ने शांत कराया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
शाहगंज। बुधवार की दोपहर राजकीय पुरुष चिकित्सालय के सरकारी आवास से स्टाफ नर्स के कमरे से हुई लाइसेंसी रिवाल्वर और नगदी चोरी में मामले में पुलिस ने प्रमिला देवी और मोहम्मद अब्बास समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सामाजिक संगठनों के लोग और अस्पताल के डॉक्टर थाने पहुंचकर विरोध करने लगे। सीओ ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।
अस्पताल के सरकारी आवास में स्टाफ नर्स प्रमिला देवी के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने आलमारी में रखे 15 हजार रुपया नगदी और वरिष्ठ लिपिक मो. अब्बास की लाइसेंसी रिवाल्वर पार कर दिया। वादी प्रमिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। लिपिक की रिवाल्वर नर्स के कमरे में क्यों रखीं गई। इस बात के शक में पुलिस ने देर रात वादी मुकदमा प्रमिला और उसके करीबी अब्बास के अलावा तीन अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। गुरुवार की सुबह लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो रामलीला समिति, लायन्स क्लब शाहगंज स्टार के लोग थाने पहुंच गए। चिकित्सा कर्मी को बैठाए जाने से नाराज चिकित्सक, कर्मचारी भी गुरुवार की सुबह काम बंद कर थाने पहुंचकर विरोध जताया। क्षेत्रधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने जांच में सहयोग करने की लोगों से अपील की। दोपहर बाद सीओ लिपिक अब्बास को साथ लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में जुटे रहे।
विज्ञापन

इनसेट
तैश में आए कोतवाल, बोले करा दो ट्रांसर्फर
शाहगंज। प्रभारी निरीक्षण चोरी मुकदमा के वादी को थाने में बैठाएं जाने का विरोध करने वालों को धमकी दें डाली। एक वर्ष से अधिक समय से जमे कोतवाल जयप्रकाश सिंह ने लोगों को सबक सिखाने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि किसी से डरते नहीं हैं अगर किसी में इतना ही दम हो तो स्थानांतरण करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
मामले में सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सहयोग के लिए वादी से मदद के लिए बुलाया गया है। मामले का जल्द पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed