फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Where is the road here, get out swimming

यहां सड़क कहां, तैरते हुए निकल जाइए

Wed, 22 Jul 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Where is the road here, get out swimming
32- गौराबादशाहपुर कस्बे की सड़क पर बने तालाबनुमा गड्ढे में जमा बारिश के बीच जान जोखिम में डालकर सफर - फोटो : JAUNPUR
राष्ट्रिय राज्य मार्ग हुआ जर्जर
विज्ञापन

सड़क है कहां, तैरते हुए निकल जाइए
गौराबादशाहपुर बाजार में बने गड्ढों में फंस जाते हैं वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
गौराबादशाहपुर। सड़क है कहां? हो सके तो तैरते हुए निकल जाइए। गौराबादशाहपुर बाजार में जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग की हालत कुछ ऐसी ही है। बरसात के चलते सड़क पर लबालब पानी भर गया है। बरसात न भी हो तो सड़क इतनी खस्ताहाल है कि ढाई किलोमीटर की दूरी तय करने में घंटे भर का समय लग जाता है।
गौराबादशाहपुर बाजार के पास सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बने गड्ढे में बारिश का पानी भरने से तालाब जैसा दिख रहा है। गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है। ऐसे में दो पहिया वाहन वाले तो चल ही नहीं पाते हैं और चार पहिया वाले भी अक्सर कहीं न कहीं फंस जाते हैं। आसपास के लोग इस रास्ते से आना-जाना ही नहीं चाहत हैं। करीब एक महीने से अधिक समय से सड़क खराब है। गड्ढे नहीं भरे गए। बारिश में रोज इन गड्ढों का आकार बड़ा हो रहा है। बाजार में जिवली मोड़ से लेकर कुकुहां मोड़ तक करीब ढाई किमी तक सड़क खस्ताहाल है। इस मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। गड्ढों को भरने के लिए ईंट के टुकड़े डाले गए थे लेकिन इन दिनों सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ है. सड़क खराब होने के चलते अक्सर बड़े वाहन फंस जाते हैं जिससे जाम लग जाता है।
विज्ञापन

::
बाजार में ढाई किलोमीटर की दूरी पार करने मे घंटे भर का समय लग जाता है। मजबूरी में ही लोग इस मार्ग से गुजरत हैं। जिन्हें जानकारी है वे अब गांव के रास्ते अतिरिक्त सफर तय करते हुए आते जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामा यादव
सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भरे होने के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाता नहीं लग पाता। जिससे आएदिन दो पहिया सवार इन गड्ढों में गिरकर घायल हो जा रहे हैं। गड्ढे नहीं भरे गए तो कभी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
तौफीक अहमद
सड़क इस कदर दुर्दशाग्रस्त हो चुकी है कि इधर से गुजरने वाले चार पहिया वाहन भी जोखिम उठाकर गुजरते हैं। सड़क पर बने गड्ढों में हिचकोले खाते हुए वाहन कभी भी पलट सकते हैं। अगर कोई वाहन पलटा तो बड़ा हादसा हो सकता है।
राहुल सिंह
सड़क इतनी खराब हो गई है कि उसपर गंदा पानी और कीचड़ फैल गया है। खास तौर से साइकिल, पैदल या बाइक पर सवार होकर जो भी इधर से गुजरता है उसके कपड़े खराब हो जाते हैं। दुर्घटना का खतरा ऊपर से बना रहता है।

बेचू
::
जौनपुर आजमगढ़ मार्ग को फोरलेन बनाने का काम चल रहा है। आजमगढ़ से सिपाह तक सड़क को फोरलेन बनाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग आजमगढ़ को मिली है लिहाजा उन्हें ही सड़क की मरम्मत भी कराना चाहिए।
जैनूराम
एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed