फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   When the temperature increases, people are suffering from vomiting and diarrhea.

Jaunpur News: तापमान बढ़ा तो उल्टी और दस्त की चपेट में आ रहे हैं लोग

Wed, 24 Apr 2024 04:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
When the temperature increases, people are suffering from vomiting and diarrhea.
करंजाकला। मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिख रहा है। तापमान बढ़ने के साथ ही लोग उल्टी दस्त और फूड प्वाइजनिंग के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसकी चपेट में बच्चे अधिक आ रहे हैं। डॉक्टर सभी को संतुलित आहार लेने की सलाह दे रहे है। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज सिद्दीकपुर में इलाज के लिए आने वाले ज्यादातर बच्चे और उम्रदराज लोग शामिल हैं जाे तापमान बढ़ने से फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो रहे हैं। बाजार की तली भुनी चीजें, फास्ट फूड, खुले में रखे सामान खाने व पानी पीने से समस्याएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

यह लक्षण दिखे तो हो जाएं सतर्क
आंखों के नीचे गड्ढा हो जाना, होठ, तालू और मुंह सूखना, पेशाब कम या गाढ़ा होना, अधिक प्यास लगना, त्वचा सिकुड़ना खतरे की घंटी है। यदि शरीर में ज्यादा सुस्ती होती है, खाने-पीने का मन ना करे तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। अपने मन से किसी प्रकार की दवा न लें।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
उल्टी अथवा दस्त होने पर ओआरएस का घोल जरूर लेना चाहिए। खाने में दाल, चावल, रोटी, सब्जी, फल का सेवन करें, फल में केला का सेवन करें, छाछ,नारियल का पानी, आम का पन्ना दे सकते हैं। पानी ज्यादा पीना है, पानी स्वच्छ होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अस्पताल में तीन-चार दिनों से फूड प्वाइजनिंग के मामले आ रहे हैं। बच्चों के साथ उम्र दराज लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। गर्मी के मौसम में बाहर बनी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
डॉ. सच्चिदानंद, विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन, मेडिकल कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed