फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   When the mother-in-law refused to adopt, the girl sat on the doorstep

ससुराल ने अपनाने से किया इंकार तो युवती चौखट पर बैठी

Mon, 15 Mar 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
When the mother-in-law refused to adopt, the girl sat on the doorstep
सिंगरामऊ क्षेत्र के बहरीपुर गावं स्थित अपनी ससुराल के बाहर बैठी विवाहिता। संवाद - फोटो : JAUNPUR
सिंगरामऊ। पहले प्रेम, फिर मंदिर में शादी और पति के फरार होने से आहत युवती सोमवार को क्षेत्र के बहरीपुर गांव स्थित अपने ससुराल पहुंची। ससुराल वालों ने उसे अपनाने से इंकार किया तो वह चौखट के सामने धरने पर बैठ गई। हंगामा मचाने पर पहुंची पुलिस ने युवती से विवाह का साक्ष्य दिखाने को कहा, लेकिन वह कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाई। पुलिस युवती को थाने ले जाकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

वाराणसी निवासी युवती का कहना था कि एक वर्ष पूर्व वह बहरीपुर गांव में अपनी बहन के घर आई थी। यहां उसकी मुलाकात गांव निवासी युवक से हुई। दोनों में नजदीकी बढ़ी जो प्यार में बदल गई। युवक उससे मिलने वाराणसी भी जाता था। दोनों ने एक-दूसरे से विवाह करने का निर्णय लिया, लेकिन धर्म अलग-अलग होने से परिजन राजी नहीं थे। युवती के अनुसार दोनों ने 26 अक्तूबर को कालिका माई मंदिर, वाराणसी में शादी रचा ली। इसके बाद मड़ियाहूं बाजार में किराए के मकान में दोनों रहने लगे। वहां से दोनों मुंबई गए। युवती का आरोप है कि वहां उसे बेचने की कोशिश हुई, मगर भनक पाकर वह भागकर युवक के मामा के घर लंभुआ जिला सुल्तानपुर पहुंच गई। वहां दोनों को बैठाकर मामा और परिजनों ने समझाया। बावजूद युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। एसओ विनोद मिश्र ने बताया कि युवती से विवाह का साक्ष्य मांगा गया था, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सकी। उसे एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। फिलहाल समझा-बुझाकर उसे लंभुआ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed