फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   When she gave birth to a daughter, she was thrown out of the house.

Jaunpur News: बेटी को जन्म दिया तो घर निकाला

Sat, 30 Nov 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
When she gave birth to a daughter, she was thrown out of the house.
जफराबाद थानाक्षेत्र के जमैथा गांव में महिला ने बेटी को जन्म दिया तो नाराज परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया। महिला ने इसकी शिकायत एएसपी ग्रामीण से की है। एएसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जमैथा गांव निवासी रीमा वर्मा ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसकी शादी 2006 में केराकत कोतवाली क्षेत्र के सूरतपुर गांव निवासी दीपक के साथ हुई थी। शादी के दो वर्षों बाद रीमा ने बेटी को जन्म दिया। सात साल के अंतराल पर उसे दूसरी बेटी पैदा हुई। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने मन में बैठा लिया कि रीमा घर का वारिस नहीं दे सकती। इसी को लेकर ससुराल वालों ने उसे छोटी बेटी के साथ घर से निकाल दिया। जबकि बड़ी बेटी को अपने पास रख लिया। बीते सोमवार को रीमा बड़ी बेटी से मिलने ससुराल पहुंची। ससुराल वालों ने उसे मारा-पीटा और उसके जेवर निकाल लिए। रीमा ने छह माह पूर्व भरण-पोषण के लिए वाद परिवार न्यायालय में दाखिल किया है। प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव का कहना है कि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के आदेश पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed