{"_id":"5f81f10a8ebc3e5fa2075fea","slug":"when-daughter-was-born-her-in-laws-broke-up-with-married-woman-case-filed-jaunpur-news-vns552000213","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी पैदा हुई तो ससुराल वालों ने विवाहिता से तोड़ा नाता, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी पैदा हुई तो ससुराल वालों ने विवाहिता से तोड़ा नाता, केस दर्ज
विज्ञापन
जौनपुर। बेटी पैदा हुई तो ससुराल वालों ने विवाहिता से नाता तोड़ लिया। लाख मिन्नतों के बाद भी ससुराल वाले विवाहिता को उसके मायके से विदाई कराने को तैयार नहीं हुए। ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। विवाहिता के पिता ने न्यायालय में गुहार लगाई लेकिन पुलिस रिपोर्ट नहीं लिख रही थी। एसपी ने शहर कोतवाली में पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और उसकी कॉपी दीवानी न्यायालय में दाखिल की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के तारापुर तकिया मोहल्ला निवासी भोलानाथ गुप्ता ने बेटी को ससुराल से भगा देने की रिपोर्ट लिखवाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। उसके बाद उन्होंने अदालत में गुहार लगाई। अदालत के आदेश के बाद भी मुकदमा नहीं दर्ज हो रहा था। हारकर भोलनाथ ने एसपी से शिकायत की तो एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। भोलानाथ ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तीन जुलाई 2017 को सुल्तानपुर निवासी अजय गुप्ता के साथ हुई। ससुराल वालों ने मेडिकल की दुकान में लगाने के लिए तीन लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करने लगे। उसी दौरान उसने पुत्री को जन्म दिया। ससुराल वालों ने कहा कि लड़की पैदा हुई है अब हम इसे नहीं रखेंगे। कुछ महीने बाद बेटी दोबारा गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने अल्ट्रासाउंड से पता करा लिया कि उसके गर्भ में इस बार भी बेटी ही पल रही है। उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया और एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। बेटी की सूचना पर वह परिवार के लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे तो वहां से उसके ससुराल वाले चले गए। वहां से बेटी को लिवाकर शहर आया और एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 28 मार्च को उसने दूसरी पुत्री को जन्म दिया। अब ससुराल वालों ने कहा कि मना करने के बाद भी बेटी पैदा करा लिया अब उसे ससुराल मत भेजना। धमकी दी कि अगर वह ससुराल आई तो जान से मार देंगे।