फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wheat procurement begins on paper, locks hang on the centres on the ground

Jaunpur News: कागजों में शुरू हुई गेहूं खरीद, धरातल पर केंद्रों पर लटके ताले

Thu, 16 Apr 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement begins on paper, locks hang on the centres on the ground
साधन सहकारी समिति सुइथाकलां में खरीद न होने से पसरा संन्नाटा।
जौनपुर। जिले में सरकारी गेहूं खरीद व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी नजर आ रही है। 30 मार्च से शुरू हुई खरीद प्रक्रिया के बावजूद, जिले के 139 क्रय केंद्रों में से 100 पर अब तक एक दाना भी नहीं खरीदा गया है। कहीं केंद्रों पर ताले लटके हैं, तो कहीं बोरियों के अभाव में किसान बैरंग लौट रहे हैं। मुफ्तीगंज के मुर्तजाबाद और सिरकोनी क्षेत्र के कई केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक मात्र 39 केंद्रों पर 303 किसानों से 15,202 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है, जो पिछले साल के मुकाबले बेहद कम है। मुर्तजाबाद केंद्र प्रभारी सपना राय का कहना है कि आईडी जनरेशन और बोरियों की कमी के कारण खरीद ठप है। मौसम की अनिश्चितता के बीच केंद्र प्रभारियों की इस लापरवाही ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed