फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wheat of farmers is not being bought at purchasing centers

क्रय केंद्रों पर नहीं खरीदा जा रहा किसानों का गेहूं

Fri, 18 Jun 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Wheat of farmers is not being bought at purchasing centers
क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद की तिथि बढ़ने के बाद भी किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी विपणन केंद्र बदलापुर पर किसानों के गेहूं की खरीद नहीं शुरू हुई। आरोप है कि चार दिन से क्रय केंद्र पर ट्रैक्टर पर लदा गेहूं भींग रहा है।
विज्ञापन

गेहूं बेचने के लिए के लिए किसानों ने बहुत पहले ही रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन, उनके गेहूं की खरीद नहीं की गई। आरोप है कि क्रय केंद्र पर गेहूं के खरीद में हिलाहवाली की जा रही है। किसानों ने क्रय केंद्र प्रभारी की मनमानी से आक्रोशित 15 जून को प्रदर्शन भी किया था। क्रय केंद्र पर 40 कुंतल गेहूं लेकर राकेश सिंह, अश्वनी सिंह के ट्रैक्टर पर 35 कुंटल, शिव बहादुर सिंह निवासी सराय त्रिलोकी 45 कुंतल, रामबरन केवट मरगूपुर 35 कुंटल और बशिष्ठनारायण सिंह निवासी नरायनपुर 35 कुंतल गेहूं बेचने आए थे। इन किसानों का आरोप है कि गेहूं की खरीदारी नहीं की जा रही है। केवल उन्हें दौड़ाया जा रहा है। वहीं, टेलीफोन पर संपर्क करने पर विपणन निरीक्षक ज्ञानी गौतम सिंह ने किसानों को आश्वस्त किया कि जाम हटा लीजिए। गेहूं खरीद के लिए डेट बढ़ गई है। गेहूं की खरीद की जाएगी। बावजूद इसके शुक्रवार तक गेहूं की खरीद नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed