फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   What kind of development is this, here candles are the only source of light.

Jaunpur News: यह कैसा विकास, यहां रोशनी के लिए लिए मोमबत्ती ही सहारा

Wed, 21 Feb 2024 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
What kind of development is this, here candles are the only source of light.
शाहगंज। सरकार व प्रशासन की तरफ से भले ही विकास के दावे किए जाते हो लेकिन सोंधी ब्लाक के डोमनपुर मलिन बस्ती में आज तक बिजली नहीं पहुंची। यहां के बच्चे मोमबत्ती व लालटेन में पढ़ाई करते मिल जाएंगे। इस बस्ती के 35 घरों में 100 से 125 लोग रहते हैं जोअंधेरे में अपना जीवन गुजारने को मजबूर हैं और जिम्मेदार मौन हैं।
विज्ञापन




यह हाल तब है जब इस विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव उर्जा राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। फिर भी यहां पर बिजली नहीं पहुंच सकी। वर्तमान विधायक रमेश सिंह लोगों से विकास की बात तो कर रहे हैं। देखना यह होगा कि डोमनपुर गांव की मलिन बस्ती का विकास किस दिन करते हैं। एक ओर हमारा देश डिजिटल इंडिया की ओर कदम बढ़ा रहा है, तो वहीं इस गांव के लोग आज भी बिजली के लिए तरस रहे हैं। बिजली न होने से यहां के लोग मोमबत्ती के सहारे खाना बनाने से लेकर रोजमर्रा के काम में लगे रहते हैं।
विज्ञापन

मोमबत्ती के सहारे प़ढ़ाई करते हैं नौनिहाल :-

डोमनपुर गांव की मलिन बस्ती में लोग अंधेरे में रोशनी की एक किरण के लिए तरस रहे हैं। डोमनपुर के मलिन बस्ती के बच्चे चांदनी, काजल व अंजली अंधेरे में पढकर अपना भविष्य बनाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले बस्ती के लोग :-

आज तक हमारे मलिन बस्ती में बिजली का कनेक्शन नहीं हुआ। लोग रात के अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बच्चे पढ़ने के लिए मोमबत्ती का सहारा लेते हैं।-चंद्रबली बनवासी, डोमनपुर मलिन बस्ती।


दिन तो इधर-उधर रहकर बीत जाता है। रात में खाना बनाने के लिए मोमबत्ती का सहारा लेना पडता है। अब तो मिट्टी का तेल भी नहीं मिलता है। कई बार उच्चाधिकारियों को पत्रक के माध्यम से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक लाभ नहीं मिला।-ममता बनवासी, डोमनपुर मलिन बस्ती।


डोमनपुर मलिन बस्ती में बिजली व ट्रांसफार्मर के लिए उच्चाधिकारियों को प्लान बनाकर भेजा गया है। वहां से स्वीकृत मिलने के बाद खंभा, ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली दी जाएगी।-अजीत कुमार, एसडीओ खेतासराय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed