फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wetland conservation project is essential for environmental balance and biodiversity conservation

Jaunpur News: वेटलैंड संरक्षण परियोजना पर्यावरणीय संतुलन, जैव विविधता संरक्षण के लिए जरूरी

Thu, 26 Feb 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Wetland conservation project is essential for environmental balance and biodiversity conservation
खेतासराय गुजर ताल पर हो रहे वेटलैंड विकास कार्य। संवाद - फोटो : 1
खेतासराय। शाहगंज रेंज के खुदौली स्थित गूजरताल वेटलैंड में संचालित पारिस्थितिकीय अवस्थापना एवं विकास परियोजना का प्रभागीय निदेशक ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। प्रभागीय निदेशक प्रोमिला ने कहा कि वेटलैंड संरक्षण परियोजना पर्यावरणीय संतुलन, जैव विविधता संरक्षण और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, पारदर्शिता के साथ तय समय पूरे किए जाएं। परियोजना के तहत झील क्षेत्र की सफाई, जल निकासी व्यवस्था में सुधार, तट सुदृढ़ीकरण, जैव विविधता संरक्षण तथा आवश्यक आधारभूत संरचना के विकास के कार्य कराएं जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान डीएफओ ने मोटर बोट से गूजरताल का भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जलभराव, गाद निकासी, कचरा निस्तारण और आसपास के क्षेत्र की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिया। अधिकारियों ने परियोजना की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अब तक पूर्ण किए गए कार्यों की जानकारी दी। प्रभागीय निदेशक ने कहा कि गूजरताल वेटलैंड न केवल पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के अवसर सृजित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध हो रहा है। इस दौरान रेंजर शाहगंज राकेश कुमार, वन दरोगा योगेश यादव, अनुज यादव, जितेंद्र यादव, अभिषेक, राजेश शैलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed