फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Went from village to village SP bikes

गांव-गांव चली सपा की साइकल

Thu, 06 Aug 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Thu, 06 Aug 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
Went from village to village SP bikes
प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए बुधवार को सपा के कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री और विधायक भी साइकल पर सवार हुए। सभी विधानसभा क्षेत्रों में साइकल पर सवार पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न इलाकों
विज्ञापन


में भ्रमण किया। इस दौरान समाजवादी एंबुलेंस से लेकर, समाजवादी पेशन, लोहिया गांव, किसान दुर्घटना बीमा जैसी जन कल्याणकारी योजनाएं और उनके इलाकों में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया गया।
विज्ञापन

 
बदलापुर चौक से निकली साइकल यात्रा विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा के नेतृत्व में दर्जनों गांवों से होते हुए मेढ़ा पहुंचकर गोष्ठी में तब्दील हो गई। जहां कांग्रेस नेता दिनेश मिश्र अपने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रेम प्रकाश दुबे, महेंद्र यादव, दीनानाथ सिंह, वीरेंद्र यादव, रामजीत यादव, राममनोरथ यादव, रमापति यादव, यशवंत शुक्ला, मेराज अली आदि मौजूद थे। जफराबाद स्थित हौज कार्यालय से विधायक शचींद्रनाथ त्रिपाठी

भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ 12 किलो मीटर तक साइकल से यात्रा की। इस दौरान भृगुनाथ सिंह चौहान, विधान सभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव , जिला उपाध्यक्ष पमपम सिंह, बच्चू लाल यादव, अमरजीत चौहान , अमर राज

 चौहान,अवधेश चौहान, शिशु तिवारी आदि लोग उपस्थित रहें।  खुटहन में गजराज यादव के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकाल कर गभिरन शिव मंदिर पर सभा की गई। डा. परवेज आलम, गुलाब मौर्या, दशरथ यादव, रमेश यादव आदि

 मौजूद थे। बक्शा स्थित हनुमान मंदिर से कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के नेतृत्व में साइकल यात्रा तेजी बाजार तक गई। इस दौरान लकी यादव, राजनाथ यादव, गुलाब यादव, नबी यादव, डा. रामयश यादव, नवीन यादव, संघर्ष यादव,

 हाजी सुल्तान, रामधारी पाल आदि मौजूद थे। मडिय़ाहूं प्रतिनिधि के अनुसार शीतल गंज से साइकल यात्रा निकाली गई। विधायक श्रद्धा यादव ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। कमला शंकर यादव राजेंद्र यादव, मो.ईशा फारूकी,

अताउल्लाह खान, बिरजू यादव, कमला प्रधान, सुशील यादव, मुन्ना चौहान, ओम प्रकाश, महेंद्र यादव, इकबाल अहमद मौजूद रहे। मुफ्तीगंज प्रतिनिधि के अनुसार इटैली बाजार से सपा के जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद के नेतृत्व में

साइकल यात्रा निकाली गई। साइकल यात्रा में विधायक गुलाब चंद्र सरोज, पूर्व एमएलसी लल्लन यादव, श्यामबहादुर पाल, राजबहादुर यादव, उमाशंकर, सत्यनारायण यादव आदि मौजूद थे। मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार पार्टी के


 महाराष्ट्र इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव, लालबहादुर यादव, रामचन्द्र यादव, अवधेश पटेल, मनोज कुमार सिंह, तहसीमुल हक, शमशाद आलम, पंकज पटेल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed