{"_id":"6096b7188ebc3ef5e4393d41","slug":"welcomed-very-well-then-refused-to-marry-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: खूब कराया स्वागत सत्कार, फिर शादी से कर दिया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: खूब कराया स्वागत सत्कार, फिर शादी से कर दिया इनकार
Sat, 08 May 2021 09:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 08 May 2021 09:36 PM IST
सार
दूल्हे ने दुल्हन का मुंह टेढ़ा होने का लगाया आरोप, लौटी बारात
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के निगोह बरसइी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात आई बरात बैरंग लौट गई। दुल्हन का मुंह टेढ़ा होने का आरोप लगाते हुए दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी तो घरातियों ने बरात को रोक लिया। पुलिस के हस्तक्षेप पर खर्च के बदले करीब पौने दो लाख रुपये देने पर बरात वापस लौटी।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में बरात इसी थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव से आई थी। घरातियों ने बरातियों का खूब स्वागत सत्कार किया। द्वारपूजा के बाद जयमाल की रस्म चल रही थी। इसी बीच किसी ने दूल्हे से दुल्हन का मुंह टेढ़ा होने की बात कही। इस पर भड़के दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। पहले तो दूल्हे को मनाने की कोशिश हुई, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी बात न बनने पर लड़की पक्ष के लोगों ने बरात को रोक लिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शादी के आयोजन में हुए खर्च के रूप में 1.75 लाख रुपये देने पर बारात वापस लौटी। मामले की क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन