फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Welcome to the foot march going to Ayodhya demanding Sanatan Board

Jaunpur News: सनातन बोर्ड की मांग को लेकर अयोध्या जा रहे पैदल यात्रा का स्वागत

Fri, 22 May 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the foot march going to Ayodhya demanding Sanatan Board
सनातन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर काशी से अयोध्या जा रही पैदल यात्रा में शामिल सदस्यों की टोली
बदलापुर। सरकार से सनातन बोर्ड की मांग को लेकर काशी से अयोध्या जा रही 15 सदस्यीय टीम का बृहस्पतिवार को स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराने के बाद भोजन की व्यवस्था की गई। वाराणसी के चोलापुर थाने के दुर्गा माता मंदिर भटौली से राजकुमार उपाध्याय के नेतृत्व में निकली पैदल यात्रा जैसे ही बदलापुर की सीमा में धनियामऊ पहुंदी ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद कस्बे में नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह की देखरेख में स्वागत के साथ नाश्ता भोजन व विश्राम की व्यवस्था की गई। पूछने पर यात्रा का नेतृत्व कर रहे राजकुमार उपाध्याय ने बताया कि हम लोगों की पद यात्रा का उद्देश्य सनातन बोर्ड के गठन की मांग है। इसके गठन होने से जहां मंदिरों की रक्षा होगी वहीं हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो सकेगी। उन्होंने बताया कि मंदिरों का पैसा सनातन बोर्ड के पास सुरक्षित रहेगा। प्राचीन मंदिरों के संरक्षण के साथ मुआवजे की व्यवस्था होनी चाहिए। इन्हीं मांगो को लेकर पैदल यात्रा की जा रही है। यात्रा में गौतम मिश्र, बृजेश मिश्रा, चंदन बाबा, अश्वनी पांडेय, सोनू पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed