फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Weekly closure should end, FIR should be withdrawn: Kanchal

साप्ताहिक बंदी हो समाप्त, एफआईआर ली जाए वापस: कंछल

Wed, 28 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Weekly closure should end, FIR should be withdrawn: Kanchal
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (पंजीकृत) के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारीलाल कंछल ने कोरोना महामारी के मद्देनजर शनिवार व रविवार को जारी साप्ताहिक बंदी को समाप्त कर पुरानी साप्ताहिक बंदी को बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कोरोना कर्फ्यू के दौरान व्यापारियों के खिलाफ हुए एफआईआर को वापस लेने, दुकानों का किराया माफ करने और जीएसटी में मंडी शुल्क में पांच फीसदी माफी का आर्थिक पैकेज दिए जाने की भी मांग की हैष
विज्ञापन

बनवारी लाल कंछल बुधवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। दुकान के कर्मचारियों को वेतन तक देने में दिक्कत हो रही है। बिक्री बंद होने के कारण प्रदेश के बाहर से आने वाले सामान का भुगतान नहीं भेज पाने से माल मिलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को बीते 12 मई को पत्र भेजकर कोरोना से मृत व्यापारियों के परिजनों को 10 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा देने की मांग की गई है, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है। जबकि प्रदेश में कोविड से मृत कर्मचारियों को मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान अप्रैल व मई माह में बाजार बंद होने के कारण व्यापारियों का नुकसान हुआ है। ऐसे में इन दो महीनों का बिजली बिल माफ करने, नगर निगम, जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद व मंडी समिति की दुकानों का किराया माफ करने की मांग की गई है। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू, प्रांतीय मंत्री शकील अहमद, जिला मंत्री आरिफ हबीब, नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed