फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Feeling of heat happening in cold weather

ठंड के मौसम में हो रहा गर्मी का एहसास, 2020 में 7 मार्च को था 28 डिग्री तापमान, इस बार सात जनवरी को ही

Fri, 08 Jan 2021 12:09 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 08 Jan 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
Feeling of heat happening in cold weather
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मौसम के तेवर इस बार काफी बदले हुए हैं। आलम यह है कि जैसा मौसम मार्च में होता है, वह जनवरी में ही महसूस किया जा रहा है। तापमान लगातार वृद्धि पर है। ठंड का एहसास सिर्फ हवाओं के कारण ही हो रहा है। मौसम विशेषज्ञ इसे ग्लोबल वार्मिंग का असर मान रहे हैं। भविष्य के लिए इसे बड़े संकट का संकेत भी ठहराया जा रहा है।

विज्ञापन


आमतौर पर जनवरी का मौसम ठंड वाला ही माना जाता है। सुबह,  शाम घने कोहरे  और शीतलहर से लोग ठिठुरते रहे हैं। मकर संक्रांति और कई बार तो गणतंत्र दिवस भी ठिठुरते हुए ही बीतता है। इस बार हालात बिल्कुल अलग हैं। जनवरी में ही मौसम में गर्मी फरवरी-मार्च का अहसास करा रही है।
विज्ञापन


पिछले दस दिनों से लगातार तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है तो न्यूनतम तापमान भी 10 से नीचे नहीं आ रहा। हवाओं की रफ्तार धीमी है। वातावरण में नमी 80 से घटकर 50 प्रतिशत तक पहुंच गई है। हालांकि सुबह और शाम कोहरा भी देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक पंकज जायसवाल का कहना है कि गुरुवार को 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर बना रहा। ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम में यह बदलाव हो रहा है। इसका असर पौधों के अलावा आम जनजीवन पर भी पड़ेगा। शुक्रवार को तापमान कुछ गिरने की संभावना है। बारिश के आसार 4-5 दिनों तक नहीं है। संभावना है कि इसके बाद कुछ स्थिति सुधरे।

सात जनवरी का तापमान:
वर्ष: अधिकतम: न्यूनतम
2021: 28: 12
2020: 21: 10

सात मार्च का तापमान:
वर्ष: अधिकतम: न्यूनतम
2020: 26: 15
2019: 28: 13

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed