फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Weather became pleasant due to rain, felt cold

बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, ठंड का कराया एहसास

Sat, 02 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant due to rain, felt cold
जिले में शुक्रवार की रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को सुबह तक हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मौसम भी खुशनुमा हो गया। पछुआ हवा चलने से रात में ठंड का एहसास होने लगा। दिन में भी आसमान में बादल छाए रहने और हवा चलने के कारण मौसम बदल गया है। मौसम में आए बदलाव के कारण लोग रात में पंखा और कूलर चलाने से भी परहेज करने लगे हैं। शनिवार को तीसरे दिन भी मौसम का मिजाज बदला नजर आया। आसमान में बादलों की आवाजाही से सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाए।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को सुबह आठ बजे तक हुई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो शनिवार को गिरकर अधिकतम 30 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रिमझिम बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो गया। पछुआ हवा चलने के कारण शनिवार को दिन भर हवा में नमी बनी रही। आसमान में बादलों की आवाजाही और पछुआ हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश होने के किसानों ने भी राहत की सांस ली। नवरात्र के आसपास आलू, चना, मटर आदि की बुआई का सिलसिला शुरू हो जाता है। ऐसे में किसानों को बिना सिंचाई किए ही बुआई के लिए पर्याप्त नमी मिल जाएगी। बारिश से शहर के निचले इलाकों में कीचड़ और गंदगी हो गई है। किसानों का कहना है कि बारिश होने से अच्छी पैदावार की उम्मीद है। बारिश के चलते रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अधिकांश लोग पंखा और कूलर चलाने से भी परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

....
पांच तक हल्की बारिश की संभावना
बक्सा। कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा के मौसम वैज्ञानिक पंकज जायसवाल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के सक्रिय होने की वजह से मौसम में परिवर्तन हो रहा है। भारत मौसम विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 2 से 5 अक्तूबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। हल्के से मध्यम बादल छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम आर्द्रता 89-94 प्रतिशत न्यूनतम आर्द्रता 49-57 प्रतिशत रहेगी। हवा की गति 7-11 किलोमीटर प्रति घंटे उत्तर-पूरब/दक्षिण-पूरब की ओर रहने का अनुमान है। उन्होंने किसानों को सुझाव दिया कि बारिश के दौरान किसी भी फसल पर रासायनिक दवा का छिड़काव न करें। बारिश की संभावना को देखते हुए यदि खेतों में उचित नमी है तो सिंचाई 3-4 दिनों तक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed