फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   weak road and electric problem

जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 07 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 07 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
weak road and electric problem
बरईपार में शुक्रवार को बदहाल सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
कस्बे की बदहाली को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रदर्शन कर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि उपेक्षा से 10 हजार की आबादी वाले कस्बे की सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। जिसमें गिरकर आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो वे जनप्रतिनिधियों का पुतला जलाएंगे। बरईपार बाजार का इलाका तीन विधानसभाओं की सीमा से लगता है। इसमें एक कैबिनेट मंत्री का भी क्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन


यहां की सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है। जर्जर सड़कों की वजह से व्यापार चौपट हो रहा है। कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटाहित खास निवासी एक पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री लोक निर्माण मंत्री के करीबी भी हैं। उन्होंने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया।  ग्राम प्रधान शांति देवी का कहना है कि ख़राब रोड के सम्बन्ध में कई बार जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया  लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है स्थानीय विधायक का भी ध्यान इस


समस्या की ओर नहीं है। समस्याओं को लेकर भाजपा  नेता रत्नेश जायसवाल  की अगुवाई में प्रदर्शन किया ।  प्रदर्शन करने वालों में  पंकज जायसवाल, प्रदीप यादव, उमाशंकर, दीपक तिवारी, माता प्रसाद, उमरकंधा जायसवाल, राजेश यादव, सिरताज अली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed