फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   We paid Rs 280 crore road tax in five years, still forced to walk in potholes

Jaunpur News: पांच साल में हमने दिए 280 करोड़ रोड टैक्स, फिर भी गड्ढों में चलना मजबूरी

Mon, 18 Nov 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
We paid Rs 280 crore road tax in five years, still forced to walk in potholes
पांच वर्षों में हम लोगों ने परिवहन विभाग को 280 करोड़ रुपये का रोड टैक्स जमा किया है। इसके बाद भी गांव तो छाेड़िए शहर में भी मुकम्मल सड़क चलने को नसीब नहीं हुई है। नई सड़कें तो बनीं नहीं, पुरानी की मरम्मत भी ठीक से नहीं कराई गई। लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत के नाम पर केवल औपचारिकता की गई।
विज्ञापन

शहर की बात करें तो सद्भावना से कलेक्ट्रेट मार्ग, पॉलिटेक्निक से रुहट्टा, पॉलिटेक्निक से मड़ियाहूं मार्ग, नईगंज से ओलंदगंज मार्ग, कोतवाली से कुद्दूपुर तिराहा आदि मुख्य मार्ग जर्जर हैं। लिंक मार्गों की हालत और भी खराब है। लोगों की मानें तो शहर की सड़कों की मरम्मत के नाम पर सिर्फ पैचिंग की गई है। करीब एक महीने पहले भी कुछ सड़कों की मरम्मत के नाम पर पैचिंग की गई है। बीच-बीच में कुछ पैचवर्क होता है, लेकिन सड़क पर ट्रैफिक का दबाव इतना अधिक है कि यह पैचवर्क शाम तक भी नहीं टिकता। सड़कों की इस हालत के लिए पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन दोनों की ढिलाई जिम्मेदार है। गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के नाम पर खोदी गई सड़कों के गड्ढे अब तक नहीं भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed