{"_id":"6ac299892595a574630a0e4c","slug":"waterlogging-in-the-college-playground-has-prevented-players-from-practicing-jaunpur-news-c-295-1-svns1028-153021-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कॉलेज के खेल मैदान में जलभराव होने से अभ्यास नहीं कर पा रहे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कॉलेज के खेल मैदान में जलभराव होने से अभ्यास नहीं कर पा रहे खिलाड़ी
विज्ञापन
नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज, रतनपुरा का विशाल मैदान जलमग्न
- फोटो : मृतक महिला पूजा का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
रतनपुरा। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय स्थित नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के दोनों मैदान में जलभराव के कारण विद्यालय के खिलाड़ी प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं। खेल गतिविधियां ठप हो गई है। शिकायत के बाद भी संबंधित विभाग की तरफ से जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज का दो मैदान सब्जी मंडी में जाने वाले मार्ग पर जल भराव है। लोगों का आरोप है कि पुलिस चौकी मोड़ से गाढ़ा रोड होते हुए चमड़ागोदाम मार्ग पर लगभग आठ महीने पहले जिला पंचायत की तरफ से कराए गए नाले के निर्माण में तकनीकी खामियां के चलते पुलिया के नीचे से जल निकासी की व्यवस्था बाधित हो गई, जिससे बारिश का पानी मैदान में भर गया है।
इस संबंध में प्रधानाचार्य राकेश सिंह, दीपक कुमार सचिव, मनोज गौतम, शिवांकर सिंह, ऋषिकेश सिंह, प्रवीण कुमार, अमरजीत सिंह का कहना है कि अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा छात्र-छात्राएं सहित आम लोग भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
यह मैदान केवल विद्यालय का खेल परिसर नहीं, बल्कि रतनपुरा एवं आसपास के कई गांवों के युवाओं के लिए खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक और व्यायाम के लिए भी लोग आते हैं।
जलभराव के कारण खेलकूद पूरी तरह प्रभावित हो गया है और आवागमन भी मुश्किल हो गया है। विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
इस बाबत खंड विकास अधिकारी विवेक सिंह का कहना है कि जल भराव की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।