फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Water for two people facing each locality

पानी के लिए दो मुहल्ले के लोग आमने-सामने

Sat, 15 Aug 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sat, 15 Aug 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Water for two people facing each locality
नगर क्षेत्र के दो मुहल्ले के लोग शुक्रवार को उस समय आमने-सामने हो गए, जब ट्यूबवेल का बाल्व खराब होने के कारण एक ही मुहल्ले के लोगों को पानी मिल रहा था।
विज्ञापन


पानी नहीं मिलने वाले मुहल्ले के लोगों ने ट्यूबवेल पर पहुंचकर ट्यूबवेल को बंद करा दिया। दोनों मुहल्ले के लोग कोतवाली पहुंचे। इसके बाद अधिशासी अधिकारी द्वारा छह-छह घंटे पानी देने के आश्वासन पर मुहल्ले के लोग सहमती जताए।
विज्ञापन


 बता दें कि नगर स्थित  हिंदी भवन के पीछे नगर पालिका का ट्यूबवेल लगा है। जिससे लोगों को पीने के पानी की आपूर्ति की जाती है। पांच दिन से ट्यूबवेल का एक वाल्ब खराब हो गया था । जिससे मंडी नसीब खां मुहल्ले के लोगों
विज्ञापन
विज्ञापन


को पानी आपूर्ति हो रही थी। ढ़ालधर मुहल्ले के लोगों को पानी नसीब नहीं हो पा रहा  था। जिसको लेकर शुक्रवार             को ढ़ालधर मुहल्ले के लोग ट्यूबवेल पर पहुंचकर चल रहे ट्यूबवेल को बंद करा दिया।


 इसके बाद दोनों मुहल्ले के लोगों में कहासूनी होने लगी। इसके बाद दोनों मुहल्ले के लोग कोतवाली पहुंचे। इसके बाद अधिशासी अधिकारी बुलाए गए। अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला की ओर से दोनों मुहल्ले के लोगों को छह-छह घंटे पानी देने का आश्वासन दिया गया। जिस पर दोनों मुहल्ले के लोग शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed