फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Water filled in the hospital premises, people are getting upset

अस्पताल परिसर में भरा पानी, लोग हो रहे परेशान

Wed, 21 Jul 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Water filled in the hospital premises, people are getting upset
जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पानी भरने से इलाज के लिए आने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जलभराव होने के कारण परिसर में गंदगी का माहौल बना है। हालात देखकर टीका लगवाने के लिए आने लोग वापस लौट जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र का अस्पताल होने के कारण मरीजों की भीड़ लगती है। हल्की सी बारिश में ही अस्पताल परिसर तालाब में तब्दील हो गया है। बरसात के मौसम में अस्पताल में जलभराव की वजह से कीचड़ हो जाता है। हालात इतने खराब हो जाते हैं कि मरीजों का इलाज करना तक मुश्किल हो जाता है। बारिश अभी नियमित शुरू नहीं हुई और अस्पताल में जलभराव की ऐसी स्थिति देखकर हर कोई हैरान है। स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाने आए बहुत से लोग जिला प्रशासन को कोसते हुए वापस लौट जा रहे हैं। विगत कई दिनों से परिसर में पानी भरा है। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कोरोना से बचाव के लिए परिसर में टीका लगाया जा रहा है। पानी भरने के कारण लोग अस्पताल परिसर में आने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed