फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No rooms in the Mahangari and Suheldev Express until November 20

Jaunpur News: महानगरी और सुहेलदेव एक्सप्रेस में 20 नवंबर तक नो रूम

Wed, 23 Sep 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
No rooms in the Mahangari and Suheldev Express until November 20
जौनपुर जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ ।
जौनपुर। दशहरा, दीपावली और डाला छठ पूजा से लगभग दो महीने पहले ही नई दिल्ली, मुंबई, सूरत, कोलकाता सहित अन्य महानगरों से आने वाली ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं। गोदान एक्सप्रेस, गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस, महानगरी एक्सप्रेस, सुहेलदेव एक्सप्रेस में 20 नवंबर तक नो रूम की स्थिति हो चुकी है। कई ट्रेनों में नवंबर तक नो रूम या लंबी वेटिंग चल रही है। जौनपुर जंक्शन से हर दिन पांच हजार से ज्यादा लोगों का आवागमन होता है। यात्री अभी से आरक्षण टिकट के जुगाड़ में लगे हैं। जिस परिवार के लोग नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में रह रहे हैं वे लोग सुबह पांच बजे से ही जौनपुर जंक्शन के आरक्षण काउंटर पर टिकट के लिए नंबर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रमुख ट्रेनों में बर्थ का हाल
गोदान एक्सप्रेस में छह नवंबर से 15 नवंबर तक नो रूम
गाजीपुर बांद्रा में छह नवंबर से 20 नवंबर के बीच नो रूम
महानगरी एक्सप्रेस में दो नवंबर से लेकर 18 नवंबर तक नो रूम
सुहेलदेव एक्सप्रेस में पांच नवंबर से 19 नवंबर तक नो रूम
सभी लंबी दूरी की ट्रेनों में 21 नवंबर तक सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। यात्रियों के पास तत्काल टिकट का ही सहारा है। रेलवे व्यस्त रूटों पर स्पेशल ट्रेन चलाने की कवायद में जुटा है। - सुनील मिश्रा, आरक्षण प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article