फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Water bottles are being sold for Rs 20 instead of Rs 15.

Jaunpur News: 15 की जगह 20 रुपये बॉटल बेच रहे पानी

Wed, 08 May 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Water bottles are being sold for Rs 20 instead of Rs 15.
जौनपुर। जौनपुर जंक्शन व सिटी रेलवे स्टेशनों पर रेल नीर की किल्लत होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। अन्य ब्रांडों का बोतल बंद पानी 15 की जगह 20 रुपये में बेचा जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर स्थित स्टाॅल पर रेल नीर की बिक्री को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन


जौनपुर जंक्शन व सिटी स्टेशन पर प्रतिदिन 40 से अधिक जोड़ी ट्रेनों का आवागमन होता है। भीषण गर्मी व तपन के कारण शीतल जल की मांग बढ़ गई है। इसके मद्देनजर अमर उजाला की टीम ने मंगलवार को जौनपुर जंक्शन और सिटी स्टेशन के चार कैंटीन की पड़ताल की। रेल नीर किसी भी कैंटीन में नहीं दिखा। अन्य ब्रांडों का बोतल बंद पानी 15 की जगह 20 रुपये में वेंडर बेचते मिले। जौनपुर जंक्शन पर साढ़े 11 बजे अपने बेटे के आने के इंतजार में बैठे जितेंद्र कुमार ने बताया कि 20 रुपये बॉटल पानी खरीदकर प्यास बुझा रहा हूं जबकि कैंटीन के ऊपर पानी के बोतल का दाम 15 रुपये लिखा है। सिटी स्टेशन पर अंबाला जाने के लिए बेगमपूरा ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री सोनू सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर दो कैंटीन हैं। दोनों पर 20 रुपये में एक बोतल पानी मिल रहा है। बच्चे टोटी का पानी नहीं पी रहे हैं। इसलिए खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रेलवे ने रेल नीर के अलावा अन्य ब्रांडों के पानी को भी सत्यापित किया है। रेल नीर प्राथमिकता होती है, लेकिन सप्लाई न होने की दशा में अन्य ब्रांडों के पानी की सप्लाई की जाती है। अगर कोई वेंडर 15 रुपये प्रति बोतल से अधिक पैसा ले रहा तो कार्रवाई की जाएगी। अनिल कुमार उपाध्याय, अधीक्षक, सिटी स्टेशन, जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed