फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Watchman died due to falling of under construction factory gate

Jaunpur News: निर्माणाधीन फैक्ट्री का गेट गिरने से वाचमैन की मौत

Sat, 29 Jul 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Watchman died due to falling of under construction factory gate
औद्योगिक क्षेत्र सिधवन में शुक्रवार की रात में निर्माणाधीन फैक्ट्री का गेट अचानक गिर जाने से 65 वर्षीय वॉचमैन की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

भदोही जनपद निवासी एक व्यक्ति औद्योगिक क्षेत्र सिधवन में फैक्ट्री के भवन निर्माण का काम काफी दिनों से चल रहा है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वॉचमैन चंद्रमणि तिवारी गेट बंद करने जा ही रहे थे कि अचानक उनके ऊपर ही गेट गिर पड़ा। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सिधवन शिव प्रकाश पाठक ने वाचमैन को उपचार के लिए भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की बहू ने तहरीर दिया है। उसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष रामपुर चंदन कुमार राय ने कहा कि दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर प्रत्येक पहलू पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed