{"_id":"67aa1edde5a61d49d202b7c2","slug":"warrantee-health-deteriorated-in-police-custody-in-jaunpur-2025-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: पुलिस अभिरक्षा में वारंटी की बिगड़ी हालत, पत्नी ने दारोगा पर लगाया आरोप; पति ने किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पुलिस अभिरक्षा में वारंटी की बिगड़ी हालत, पत्नी ने दारोगा पर लगाया आरोप; पति ने किया इनकार
Mon, 10 Feb 2025 09:15 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 10 Feb 2025 09:15 PM IST
सार
Ghazipur News: जौनपुर जिले में सोमवार को वारंट जारी होने पर पुलिस की अभिरक्षा में वारंटी की तबीयत बिगड़ गई। इस पर अस्पताल पहुंची पत्नी ने दारोगा पर विषाक्त खिलाने का आरोप लगाया, जबकि वारंटी ने कहा कि उसे विषाक्त नहीं खिलाया गया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के सुरेरी थाना में सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में लिए गए वारंटी की हालत अचानक नाजुक होने लगी। उसको उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पत्नी शबनम ने एक दारोगा पर विषाक्त पदार्थ खिलाने आरोप लगाया, तो वारंटी ने स्वयं इसका खंडन किया है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पट्टी कीरतराय गांव निवासी शमशेर सिद्दीकी उर्फ रोशन को सोमवार की सुबह सुरेरी पुलिस ने वारंट होने के कारण हिरासत में ले लिया। पुलिस अभिरक्षा में युवक की हालत बिगड़ने लगी। सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे और आनन-फानन उसे रामपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति बिगड़ती देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर ले गए।
विज्ञापन
सूचना पर वारंटी के परिजन सहित आस-पास के कई लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पर पहुचे। वहीं डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वारंटी की पत्नी शबनम का आरोप है कि सोमवार की सुबह उसको थाने पर तैनात एक उपनिरीक्षक द्वारा फोन कर बुलाया गया था, थाने पर पहुंचने पर उसे बैठा लिया गया। उसकी जमकर पिटाई की गई।
विज्ञापन
पिटाई के दौरान थाने पर तैनात एक दरोगा द्वारा उसे विषाक्त पदार्थ खिला दिया गया। जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई। हालांकि वारंटी शमशेर ने स्वयं इसका खंडन करते हुए कहा कि उसको किसी प्रकार का विषाक्त नहीं खिलाया गया, उसकी हालत खुद से बिगड़ी है। इस बाबत रामपुर सीएचसी प्रभारी प्रभात यादव ने बताया कि उसकी स्थिति खराब थी इस वजह से रेफर कर दिया गया।
क्या बोले अधिकारी
वारंटी का उपचार करने वाले चिकित्सक ने बताया कि विषाक्त से उसकी हालत नहीं बिगड़ी है। फिलहाल उसकी हालत ठीक है। किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए चिकित्सक की निगरानी में रखा गया है।
-डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक
क्या बोले अधिकारी
वारंटी का उपचार करने वाले चिकित्सक ने बताया कि विषाक्त से उसकी हालत नहीं बिगड़ी है। फिलहाल उसकी हालत ठीक है। किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए चिकित्सक की निगरानी में रखा गया है।
-डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक