फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Warning of meeting to protest against the harassment of secretaries

सचिवों के उत्पीड़न के विरोध सभा करने की दी चेतावनी

Sat, 30 Nov 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Warning of meeting to protest against the harassment of secretaries
06- विकास भवन के सामने अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते सचिव। - फोटो : JAUNPUR
उत्पीड़न का आरोप, सचिवों ने की सभा
विज्ञापन

सीडीओ को सौपा तीन सूत्रीय मांग पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी संघ द्वारा शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा को पत्रक सौपा है। जिसमें मांगों को पूरा करने की मांग की गई है। साथ ही सचिवों के दमन एवं उत्पीड़न के विरोध में चेतावनी सभा करने की चेतावनी दी गई है।

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष डा.प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि शैक्षिक योग्यता स्नातक एवं ओ लेवल कंप्यूटर वेतन ग्रेड पे 2800 एवं एसीपी में पदोन्नति पद का ग्रेड पे करने आदि मांगों को पूरा करने की मांग लंबे समय से किया जा रहा है। लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने शीघ्र मांगों को पूरा करने की मांग की। ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष डा.फूलचंद कन्नौजिया ने कहा कि पीएफएमएस डोंगल प्रणाली से भुगतान करने के लिए ग्राम पंचायतों में बगैर किसी अवस्थापना सुविधा को उपलब्ध कराये रोबोट की तरह कार्य करने हेतु अव्यवहारिक दबाव बनाया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में शासन द्वारा एलओबी वन, एलओबी टू व टोटल सैनिटेशन कवरेज आदि में जिले का लक्ष्य निश्चित होने से पात्र लाभार्थियों का नाम सूची में फीड नहीं होने पर कार्यवाई होने एवं आवास प्लस योजना में भी कमोवेश ऐसी ही स्थिति होने से कर्मचारी कुंठित व बेचैन हैं। उन्होंने कहा कि सचिवों के उत्पीड़न को लेकर तीन दिसंबर को विरोध सभा की जाएगी। पत्रक देने वालों में सुनील कुमार श्रीवास्तव, रामकृष्ण पाल, विजयभान यादव, डा.कृष्ण कुमार मिश्रा, देवेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव आदि सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed