{"_id":"66ca4eb9b44cc39d360896e4","slug":"warehouses-of-10-resource-cooperative-societies-are-empty-farmers-are-wandering-for-urea-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-120881-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 10 साधन सहकारी समितियों के गोदाम खाली, यूरिया के लिए भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 10 साधन सहकारी समितियों के गोदाम खाली, यूरिया के लिए भटक रहे किसान
विज्ञापन
जौनपुर। खरीफ खेती के लिए यूरिया की मांग बढ़ गई है। दूसरी तरफ 10 साधन सहकारी समितियों के गोदाम खाली होने से किसान यूरिया के लिए भटक रहे हैं। 10103 टन लक्ष्य की तुलना में 21 अगस्त तक 8996 टन ही यूरिया उपलब्ध हो सकी है। किसानों का कहना है कि समय से यूरिया नहीं मिली तो फसलों की पैदावार में कमी आने की संभावना है। शासन से लक्ष्य के मुकाबले खरीफ सीजन में अभी तक जिले को पर्याप्त खाद नहीं मिल सकी है। जिससे यूरिया की किल्लत हो गई है।
जिले में साधन सहकारी समितियों पर खरीफ सीजन वर्ष 2024-25 में जुलाई से अगस्त तक यूरिया 10103 एमटी, डीएपी 3442 एमटी और एनपीके 359 एमटी उपलब्ध कराया जाना था। इसके मुकाबले जिले की संचालित साधन सहकारी समितियों को यूरिया 8996 एमटी, डीएपी 5360 एमटी तथा एनपीके 104 एमटी ही उपलब्ध हो सका। इसमें यूरिया 6228, डीएपी 1772 , एनपीके 345 एमटी का वितरण हो सका। खाद उपलब्धता के ये आंकड़ें 21 अगस्त तक के हैं। धान की रोपाई के बाद खाद की मांग बढ़ गई। कई समितियों के गोदाम में खाद का स्टॉक खत्म हो गया है। जहां खाद उपलब्ध है भी तो सीमित मात्रा में है। किसानों का कहना है कि धान की रोपाई के समय डीएपी की ज्यादा जरूरत होती है। शनिवार को को कई समितियों की पड़ताल कराई गई जहां यूरियां किल्लत मिली।
.........................................
इन समितियों पर नहीं है यूरिया
सुइथाकला के साधन सहकारी समिति शेखपुर में बीते एक सप्ताह से यूरिया खत्म है। सचिव विनय कुमार बिंद ने बताया है कि 30 टन यूरिया का डिमांड की गई। जल्द आने की उम्मीद है। साधन सहकारी समिति अर्सिया, समिति सरायमोहिउद्दीनपुर में यूरिया नहीं है। यहां भी 25-25 टन की यूरियां मांग की गई। रूधौली निवासी श्याम नारायन तिवारी, कम्मरपुर सुइथाकलां निवासी किसान विजय बहादुर सिंह ने बताया है कि समय पर खाद नहीं मिलने से फसलों की पैदावार कम हो जाएगी। शाहगंज में तहसील क्षेत्र के 50 समितियों पर 75 हजार बोरी यूरिया की मांग की गई। दो दिन पहले ही समितियों पर से यूरिया का स्टॉक खत्म हो गया है। माल गोदाम के सचिव शिव प्रकाश ने बताया है कि मंगलवार तक यूरिया का रैक आने की संभावना है। उसके बाद ही सभी समितियों पर भेज दिया जाएगा। महराजगंज क्षेत्र के सहकारी समिति फत्तूपुर व कोल्हुआ के सचिव सर्वदेव दुबे ने बताया कि दोनों समितियों पर यूरिया खत्म हो गई है।
विज्ञापन
.......................
वर्जन
जिले में दो रैक यूरिया की मांग की गई है। एक रैक निजी और एक साधन सहकारी समितियों पर भेजी जाएगी। यह दो से तीन दिन के अंदर आ जाएगी। यह रैक मिल जाएगी तो लक्ष्य से अधिक यूरिया जिले में उपलब्ध हो जाएगी। इससे किसानों को सहूलियत मिलेगी।
अमित पांडेय, एआर, कोऑपरेटिव,