फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Waiting in long distance trains is up to 150, no relief even from summer special trains, scramble for tickets

Jaunpur News: लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग 150 तक, गर्मी विशेष ट्रेनों से भी नहीं है राहत, टिकट के लिए मारामारी

Sun, 01 Jun 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Waiting in long distance trains is up to 150, no relief even from summer special trains, scramble for tickets
जौनपुर। जौनपुर जंक्शन से होकर प्रतिदिन रूटीन ट्रेनों के अलावा पांच जोड़ी गर्मी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके बावजूद यात्रियों के हिसाब से ट्रेनें कम पड़ जा रही है। एक-एक टिकट के लिए मारामारी मची है। यात्रियों की भीड़ से विशेष ट्रेनों में भी लंबी प्रतीक्षा सूची है। यात्रियों को तत्काल में आरक्षण के लिए जुगाड़ लगाना पड़ रहा है। गर्मी की छुट्टी व शादी-विवाह सीजन होने के चलते यात्रियाें का आवागमन बढ़ा है। यात्रियों की भीड़ को काबू करने के लिए रेलवे की ओर से रूटीन के अलावा जौनपुर से होकर पांच जोड़ी गर्मी स्पेशल ट्रेनाें का संचालन किया जा रहा है, लेकिन ये ट्रेनें भी यात्रियों को राहत नहीं दें पा रही है। कारण इसमें भी सभी सीटें फुल हो गई हैं। स्पेशल ट्रेनों में मऊ से मुंबई के लिए टीचर स्पेशल ट्रेन, मऊ से मुंबई एलटीटी, छपरा से एलटीटी, मुजफ्फरपुर से आनंद बिहार, बलिया से आनंद विहार तक गर्मी स्पेशल ट्रेन अलग-अलग दिन संचालन हो रहा है। इन ट्रेनों में भी वेटिंग लिस्ट 120 से 150 तक पहुंच गई है। जौनपुर आरक्षण प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया कि रूटीन ट्रेनों के अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए पांच जोड़ी गर्मी स्पेशल ट्रेनों का संचालन दिल्ली मुंबई के लिए किया जा रहा है। इसके बावजूद यात्रियों की संख्या कम नहीं हो रही है। इसके चलते टिकट के लिए मारामारी मची हुई है। सभी लंबी दूरी के ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 100 से 150 तक पहुंच गई है। 30 जून तक सभी लंबी दूरी के ट्रेनों में सीटें फुल हैं ऐसे में तत्काल टिकट का ही सहारा बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed