फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vyapari Kalyan Diwas: 7 traders who paid 26 crore tax were honored

व्यापारी कल्याण दिवस : 26 करोड़ टैक्स भरने वाले 7 व्यापारी सम्मानित

Sun, 29 Jun 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vyapari Kalyan Diwas: 7 traders who paid 26 crore tax were honored
जौनपुर। दानवीर भामाशाह की जयंती की पूर्व संध्या पर व्यापारी कल्याण दिवस मनाया गया। सर्वोच्च कर देने वाले व्यापारियों को भामाशाह सम्मान तथा समाज में विशेष योगदान देने वाले व्यापारियों को लोक भवन सभागार लखनऊ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह दिखाया गया। इस दौरान 26 करोड़ टैक्स भरने पर जौनपुर के सात व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह, डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, सीडीओ ध्रुव खाड़िया आदि ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना। इसके बाद भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। डीएम ने मंत्री को स्वःरचित कालप्रेरणा किताब भेंट की। मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि भामाशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व हमारे लिए अनुकरणीय है। महाराणा प्रताप और भामाशाह ने त्याग तपस्या और बलिदान देकर देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इस दौरान सबसे ज्यादा 26 करोड़ जीएसटी देने वाले जनपद के 7 व्यापारियों को भी प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। राहुल पाठक और मोहम्मद शहाबुद्दीन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किया। इस मौके पर उद्योग विभाग द्वारा ओडीओपी की प्रदर्शनी का मंत्री ने अवलोकन किया। कार्यक्रम में एडीएम भू-राजस्व अजय अम्बष्ट, वित्त राजस्व रामअक्षयबर चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल आदि रहे। संचालन सलमान शेख ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed