फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Voters will not exceed eight hundred in a booth

एक बूथ पर आठ सौ से अधिक नहीं होंगे वोटर

Sun, 17 Jan 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Voters will not exceed eight hundred in a booth
जौनपुर। पंचायत चुनाव में इस बार किसी भी बूथ पर आठ सौ से अधिक मतदाता नहीं होंगे। शासन के निर्देश के बाद ऐसे बूथों की खोजबीन शुरू हो गई है। यहां अतिरिक्त मतदाताओं को आसपास के दूसरे बूथों पर शिफ्ट किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद यह स्पष्ट होगा कि इस बार कितने नए बूथ बनेंगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा है। अब तक अधिकांश गांवों में एक या दो बूथों पर ही वोट पड़ता था। इन बूथों पर एक हजार से 12 सौ तक मतदाता होते थे। इसके चलते कई बार लंबी कतारें लग जाती हैं तो मतदान देर शाम तक कराना पड़ता है। इस समस्या के मद्देनजर शासन ने इस बार सभी बूथों पर अधिकतम आठ सौ मतदाता ही रखने का निर्णय लिया है। जिले की 1740 ग्राम पंचायतों में अभी 5145 बूथ हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान करीब तीन लाख मतदाता बढ़े हैं। इसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि आठ से दस प्रतिशत तक नए बूथ बढ़ सकते हैं। फिलहाल इसके लिए अंतिम मतदाता सूची आने का इंतजार किया जा रहा है। पंचस्थानीय चुनाव कार्यालय के सहायक जेपी सिंह ने बताया कि मतदाता सूची पर आई दावे-आपत्तियों का निस्तारण चल रहा है। अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद मतदाताओं की बूथवार वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद ऐसे बूथों को चिह्नित किया जाएगा, जहां आठ सौ से अधिक मतदाता हैं। उन्हें आसपास के दूसरे बूथों पर शिफ्ट करने की कोशिश होगी। अगर अन्य बूथों पर मतदाता अधिक हैं तो नए बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed