फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Voters were made aware of voting by forming a human chain

मानव श्रृंखला बना कर वोटरों को मतदान के लिए किया गया जागरूक

Thu, 03 Mar 2022 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Voters were made aware of voting by forming a human chain
शहर के जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग से कुत्तुपुर तिराहा तक लगभग छह किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने लाइन बाजार तिराहा के पास से श्रृंखलाबद्ध खड़े होकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा कि युवा स्वयं मतदान करने के साथ ही अन्य लोगों को भी मतदान करने हेतु प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन

मानव श्रृंखला जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग से लाइन बाजार, हुसैनाबाद, टीडी कालेज रोड, रोडवेज तिराहा, जेसीज चौराहा, ओलंदगंज, शाहीपुल, चहारसू, कोतवाली चौराहा, नवाब युसुफ रोड, ऊर्दू बाजार, सुख्खीपुर, शकरमंडी होते हुए कुत्तुपुर तिराहा तक बनाई गई, जिसमें तारा कान्वेंट इंटर कालेज, आरएन टैगोर इंटर कालेज, अशोक इंटर कालेज, मोहम्मद हसन इंटर कालेज.व डिग्री कालेज, साजिदा गर्ल्स इंटर कलेज, रजा डीएम शीया इंटर व डिग्री कालेज के बच्चे शामिल थे।
विज्ञापन

वहीं, राजा श्री कृष्ण इंटर व डिग्री कालेज, नगर पालिका इंटर कालेज, राज कान्वेंट इंटर कालेज, बीआरपी इंटर कालेज, नेहरू बालोद्यान, टीडी महिला महाविद्यालय, टीडी इंटर कालेज, जनक कुमारी इंटर कालेज, गुलाबी देवी बालिका इंटर कालेज, अवध पैरामेडिकल कालेज के छात्र छात्राएं सहित विकास खण्ड शाहगंज, करंजाकला, धर्मापुर, बक्शा, सिकरारा, मड़ियाहूं, सिरकोनी, जलालपुर, मुफ्तीगंज, केराकत व मछलीशहर के परिषदीय विद्यालयों के महिला पुरुष शिक्षक, और आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, आशा, एएनएम, एनआरएलएम समूह की महिलाएं, लायंस क्लब जौनपुर मेन व लायन्स क्लब क्षितिज के सदस्य आदि ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, बीईओ शाहगंज, सिकरारा, करंजाकला, मछलीशहर, नगर, सिरकोनी, बक्शा, प्रधानाचार्य डा. जंग बहादुर सिंह, डा. सुभाष सिंह, नासिर खान, डा. उदय राज सिंह, डा. अलमदार नजर आदि कालेजों के प्रधानाचार्य व शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed