फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vote to strengthen democracy

Jaunpur News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए करें मतदान

Fri, 26 Jan 2024 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Vote to strengthen democracy
जिले में बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग के लिए जागरूक किया गया। इंटर कॉलेजों में वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे थीम पर रंगोली, मेंहदी, पोस्टर, प्रतियोगिता हुई। टीडी इंटर काॅलेज मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के संबोधन का प्रसारण किया गया। डीएम अनुज कुमार झा ने जागरुकता गीत चलो करें मतदान को लांच किया। इसके बाद नए मतदाताओं को वोटर कार्ड प्रदान किया। डीएम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ नफीस फातमा, जया साहनी, सोना देवी, बबीता श्रीवास्तव, सीतांजलि गोयल, पूनम यादव, उषा मौर्य, पूनम देवी, रीना देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की पहचान है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना चाहिए। जनक कुमारी इंटर काॅलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत की। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान मौजूद रहे। उधर, तहसील सभागार में एसडीएम अर्चना ओझा ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य नागरिकों को मताधिकार के प्रति जागरुक करना है। कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद में मतदाताओं की अहम भूमिका है। इस दौरान एसडीएम ने कर्मचारियों और अधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार वृजेंद्र सिंह, प्रिया मिश्रा, सीमा पटेल, लालचंद पांडेय, चंद्रकला मौर्य मौजद रहीं।
विज्ञापन

अटेवा ने निकाला पेंशन जागरूकता मार्च
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बृहस्पतिवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से पेंशन जागरूकता मार्च निकाला। पदाधिकारियों ने लोगों से आगाम चुनाव में वोट से चोट करने का आह्वान किया। कर्मचारी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग की। मार्च कलेक्ट्रेट, जोगियापुर, जेसीज, रोडवेज व जेल रोड होते हुए विकास भवन पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, डाॅ. यामिनी सिंह, अनीता मौर्य, पूनम जायसवाल मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

नमो नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम लाइव देखा

मतदाता दिवस के अवसर पर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सीवी रमन छात्रावास में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम नमो नवमतदाता सम्मेलन को लाइव देखा गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने युवाओं से वर्चुअल संवाद किया। कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुभकामनाएं, एक अवसर जो हमारे जीवंत लोकतंत्र का जश्न मनाता है। लोगों को मतदाता के रूप में पंजीकृत होने के लिए प्रोत्साहित करने का दिन भी है, यदि उन्होंने पहले से ही पंजीकरण नहीं कराया तो पंजीकरण करा लें। कहा कि इस मौके पर भारत में पहली बार मतदान करने वाले मतदाता एक साथ आए। इस मौके पर डॉ.प्रमोद कुमार यादव, डॉ.राजकुमार, डॉ.मनीष प्रताप सिंह, डॉ.अवध बिहारी सिंह, डॉ.नवीन चौरसिया, कृष्णा यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मतदाता जागरूकता के लिए हर मतदान केंद्र पर ईवीएम मोबाइल एलईडी वैन से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बृहस्पतिवार को ईवीएम मोबाइल एलईडी वैन को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि एलईडी वैन जनपद के सभी नौ विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर जाएगी, जिससे उस क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जा सके। इस वैन में ईवीएम मशीन व वीवीपैट मौजूद है, जिसके माध्यम से मतदाता डमी वोट डालकर मशीन की शुद्धता चेक कर सकते हैं। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ईवीएम वीवी पैट के संबंध में अन्य जानकारी प्रसारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed