फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   vivaahita ne phaansee lagaakar kee aatmahatya

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mon, 07 Dec 2020 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
vivaahita ne phaansee lagaakar kee aatmahatya
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के मदारीपुर भेला गांव में रविवार को विवाहिता का शव संदिग्ध हाल में कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। परिजनों की सूचना पहुंची पुलिस ने पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मदारीपुर बेला गांव निवासी पंकज की पत्नी रोशनी (30) शनिवार की शाम भोजन के बाद कमरे में सोने गई थी। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो कमरे में उसका शव फंदे से लटकता देख सन्न रह गए। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना एसओ राजनारायण गिरि को दिया। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राज नारायण गिरि ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
दहेज हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
जफराबाद। स्थानीय थाने की पुलिस ने दहेज हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। इस मामले में दो आरोपियों की पुलिस को अभी तलाश है। धनेजा गॉव निवासी मुकेश चौहान की पत्नी प्रियंका चौहान का शव गुरुवार की रात को उसके कमरे में फांसी के फंदे पर मिला था। मृतका की मां उर्मिला ने ससुर,सास, पति, देवर तथा फुफेरी सास के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार को ससुर मनोज,सास सावित्री व पति मुकेश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed