फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Violent demonstration in Jaunpur against Agnipath Army Recruitment Scheme

अग्निपथ पर बवाल: जौनपुर में हिंसक प्रदर्शन, 711 आरोपियों पर मुकदमा, 50 गिरफ्तार

Mon, 20 Jun 2022 01:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 20 Jun 2022 01:29 AM IST
सार

अग्निपथ सेना भर्ती योजना के खिलाफ जौनपुर में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 711 उपद्रवियों पर हत्या की कोशिश, लूट, आगजनी, बलवा जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।  इसमें 125 नामजद और 586 अज्ञात हैं।

विज्ञापन
Violent demonstration in Jaunpur against Agnipath Army Recruitment Scheme
अग्निपथ पर बवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अग्निपथ सेना भर्ती योजना के खिलाफ दो दिनों में हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। तीन थानों में शनिवार की रात 711 उपद्रवियों पर हत्या की कोशिश, लूट, आगजनी, बलवा जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इसमें 125 नामजद और 586 अज्ञात हैं। पुलिस ने 50 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें लाइन बाजार से चार, सिकरारा से 32 और बदलापुर थाना क्षेत्र में 14 लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


लाइन बाजार पुलिस ने दो दिन पहले वाजिदपुर तिराहे पर हुई हिंसक घटना में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सिकरारा के लालाबाजार में शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने एक सरकारी अपाची, एक बुलेट को आग के हवाले कर दिया था। मछलीशहर कोतवाल की सरकारी गाड़ी, भाजपा नेता की कार और दो रोडवेज बसों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने 78 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही, 32 को गिरफ्तार किया है। बदलापुर चौराहे पुलिस ने शनिवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ था। राज्य सूचना आयुक्त के स्कोर्ट वाहन पर भी हमला किया गया था। इसमें 14 को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि 31 नामजद तथा 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस का दावा है कि वांछित अभियुक्तों को बक्शा में धरना प्रदर्शन करने जाते समय रामजानकी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। सभी को जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन


संपर्क में रहने वालों पर भी होगा केस
जौनपुर। पुलिस के मुताबिक, उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी। जो लोग इनके संपर्क में आए हैं, उनका नाम भी एफआईआर में लाया जा रहा है। अन्य उपद्रवियों को सीसीटीवी फुटेज, वीडियो की मदद से चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed