फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers stopped the train for 22 minutes to open the closed gate

Jaunpur News: बंद फाटक खोलवाने के लिए ग्रामीणों ने 22 मिनट तक रोका ट्रेन

Sat, 22 Apr 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped the train for 22 minutes to open the closed gate
धर्मापुर। करीब डेढ़ माह पहले धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के राजेपुर गांव के पास जौनपुर-औढ़ीहार रेलवे ट्रैक पर गेट नंबर 37 को बंद कर दिया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह पौने नौ बजे औड़िहार से जौनपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन को रोककर प्रदर्शन किया। मांग किया कि यहां अंडरपास बनाया जाए या फिर पूर्व की तरह रेलवे फाटक को चालू किया जाए। करीब 22 मिनट तक ट्रेन को रोका गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

राजेपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर गेट नंबर 37 पर रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक लगा हुआ था। इस रास्ते से ग्रामीणों को जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे से धर्मापुर जाने के लिए मात्र तीन किलोमीटर चलना पड़ता था। ग्रामीणों के अनुसार, गेट को बंद कर दिए जाने की वजह से अब ग्रामीणों को केराकत तिराहे से घूमकर लंबे रास्ते से धर्मापुर जाना पड़ रहा है। ग्रामीण इस गेट को खोलने के लिए क्षेत्रीय सांसद बीपी सरोज से लेकर हर स्तर पर अपनी मांग रख चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को लाल कपड़ा दिखाकर औड़िहार से जौनपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन को सुबह 8:45 बजे रोक दिया। ट्रेन रोके जाने की सूचना पर गौराबादशाहपुर थाने के उप निरीक्षक अश्वनी राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को काफी समझाने बुझाने के बाद तथा मामला शांत हुआ। इस दौरान लगभग 22 मिनट तक पैसेंजर ट्रेन रुकी रही तत्पश्चात अपने गंतव्य को रवाना हुई। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से सतीश शुक्ला, छोटे लाल यादव, विजय प्रकाश शुक्ला, विकास सिंह, बुलट सिंह, नागेंद्र कुमार, उमाकांत यादव, प्रभावती देवी, सरोजा देवी, चन्द्रधर शुक्ला, आशा, गुलाबी देवी, बहादुर यादव, आजाद सिंह, विनय शुक्ला, ढीले गौतम, राम लखन, भोला नाथ, राम मिलन, लालचंद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed