{"_id":"63fbae48e47da8e57402ba74","slug":"villagers-stopped-road-construction-work-jaunpur-news-c-20-1-80855-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण का कार्य
विज्ञापन
क्षेत्र के बेलसडी-बारियासड़क पर चल रहे मरम्मत कार्य को रविवार को बेलसडी गांव में ग्रामीणों ने रोक दिया। प्रधान पति राजेश सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग निर्माण स्थल पर पहुंच गए और आरोप लगाया कि सड़क मरम्मत कार्य मानक के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध की सूचना पर मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुनील मौर्य ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांचकर मरम्मत कार्य कराने वाले ठेकेदार को सड़क और बेहतर बनाने का निर्देश दिया।
रविवार को दिन में लगभग ग्यारह बजे बेलसडी, रामनगर, रीठी व खपरहा गांव से भारी संख्या में लोग सड़क मरम्मत कार्य में लगे ठेकेदार के सहयोगी से कार्य सही तरीके से नहीं कराने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। आरोप था कि सड़क पर बने पुराने गड्ढों में बिना गिट्टी डाले सीधे लेपन कार्य किया जा रहा है। उसमें नीचे धूल मिट्टी भरी है। परिणाम स्वरूप एक माह बाद ही सारी गिट्टियां बिखर जाएंगी।
ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता सुनील मौर्य को फोन कर घटिया कार्य की शिकायत की। वह विभागीय कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क मरम्मत कार्य की जांच कर मिल रही। शिकायतों को दूर करने का ठेकेदार को निर्देश देते हुए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मानक के अनुरूप ही काम किया जाएगा। जब जाकर हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में प्रेम तिवारी, सोनू सिंह, मुन्ना सिंह व भानू सिंह बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।