फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers put a lock in the school, the police opened it

ग्रामीणों ने विद्यालय में लगाया ताला, पुलिस ने खुलवाया

Sun, 07 Aug 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers put a lock in the school, the police opened it
रामपुर। सिधवन पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पचवल में स्थित अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक व अध्यापक के बीच चल रहे मनमुटाव को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को विद्यालय में ताला बंद किया। सूूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला खुुलवाया। इसके बाद विद्यालय में पठन-पाठन कार्य शुरू हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में पठन-पाठन कार्य बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

विद्यालय में प्रधानाध्यापक मो. कैश अंसारी हैं। जिनको सात जनवरी 2022 को एक मामले में निलंबित कर दिया गया था। वह एक जुलाई को बहाल होकर फिर से इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य कर रहे हैं। विद्यालय के सहायक अध्यापक विनय यादव का आरोप है कि प्रधानाध्यापक मोहम्मद कैश भदोही से आते जाते हैं। दिसंबर 2021 में विद्यालय के दीवाल पर लिखा गया वंदे मातरम को प्रधानाध्यापक मोहम्मद कैश नेे मिटवा दिया था। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो उस स्थान पर पेंटर से जय हिंद लिखवा दिया। आरोप है कि प्रधानाध्यापक विद्यालय के स्टाफ को इसी बात को लेकर
विज्ञापन

नीचा दिखाने के लिए हर तरह की कोशिशें करते हैं। इसी बात को लेकर उनसे कहासुनी भी होती रही है। शनिवार सुबह प्रधानाध्यापक नहीं आए, जबकि गांव के कुछ लोगों ने विद्यालय में ताला लगा दिया। उनका कहना था कि विद्यालय में राजनीति होती है। जब तक उच्चाधिकारी नहीं आएंगे तब तक ताला नहीं खोला जाएगा। इस पर विद्यालय पहुंचे अध्यापकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुबह 8:15 बजे विद्यालय का ताला खुलवा दिया, जिसके बाद पठन-पाठन कार्य शुरू हुआ। इस बाबत बीएसए डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने बताया की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed