फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers pelted stones at police who reached to remove road jam in jaunpur

Jaunpur: सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, पांच पुलिसकर्मी घायल, वाहन का शीशा तोड़ा

Sun, 14 May 2023 02:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 14 May 2023 02:18 PM IST
सार

जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर प्रसाद तिराहे के पास शनिवार देर रात सड़क हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कुल्हनामऊ के समीप ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव किया।

विज्ञापन
Villagers pelted stones at police who reached to remove road jam in jaunpur
लखनऊ-वाराणसी हाईवे को ग्रामीणों ने किया था जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर प्रसाद तिराहे के पास सड़क हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कुल्हनामऊ के समीप ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव किया। घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस वाहन का शीशा भी टूट गया। करीब दो घंटे के बाद लाठी भांजकर पुलिस ने जाम समाप्त कराया।

विज्ञापन


जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव निवासी शिवजीत (30) पुत्र लालचंद तथा सुजीत (26) पुत्र सुरेश गौराबादशाहपुर किसी शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। शनिवार देर रात एक ट्रक में उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


रविवार सुबह हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने लखनऊ-वाराणसी हाईवे को जाम कर दिया। सूचना के बाद पुलिस जाम हटाने पहुंची। यह बात ग्रामीणों को नागवार गुजरी और उन्होंने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। एसआई अजय सिंह, हंसराज यादव, मुख्य आरक्षी नंदलाल यादव, उदयप्रताप, बालमुकुंद घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर ट्रक से टकराई बाइक, शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की मौत

मौके पर पहुंची कई थानों की फोर्स

बवाल की सूचना पर आननफानन सीओ सदर एसपी उपाध्याय, थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, थानाध्यक्ष सिकरारा और तेजीबाजार की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठी भांज कर भीड़ को इधर-उधर किया। करीब नौ बजे तक जाम रहा। सीओ एसपी उपाध्याय ने कहा कि दो युवकों की मौत को लेकर कुल्हनामऊ के ग्रामीणों ने जाम लगाया था। पुलिस टीम पर पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed