{"_id":"671d53f1d4156695800c510a","slug":"villagers-demonstrated-at-the-police-station-regarding-road-problems-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-124163-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जमैथा गांव के लोगों ने सड़क की समस्या को लेकर शनिवार को थाने पर प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की कि गांव के चकमार्ग पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि चकबंदी के दौरान काश्तकारों के कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही हो चुकी है। राजस्व अभिलेख के अनुसार सीमांकन और कब्जा परिवर्तन कर सेक्टर मार्ग अलग कर दिया गया है। पैमाइश कराकर चकबंदी टीम ने ग्राम प्रधान एवं काश्तकारों के समक्ष चिह्नित जमीन पर खूंटा गाड़ दिया। मिट्टी का कार्य हो चुका है। इसके बावजूद चिह्नित चकमार्ग को कब्जा कर लिया गया है। ग्राम प्रधान अमरसेन यादव ने बताया कि दो साल पहले चकबंदी हुई थी। उसमें सभी काश्तकारों की भूमि पूरी हो चुकी है। इसमें करीब 500 की आबादी और 300 घर हैं। सभी के घर तक जाने वाले सेक्टर मार्ग पर चंद्रेश यादव ने कब्जा किया है। चंद्रेश यादव का कहना है कि मेरी भूमि अभी पूरी नहीं हुई है। वहीं विभाग का कहना है कि सबकी भूमि पूरी है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। राजस्व टीम के साथ जाकर मामले का निस्तारण कराया जाएगा।