फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers demonstrate and demand correct investigation

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सही जांच करने की मांग

Sun, 16 Feb 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrate and demand correct investigation
रामनगर । क्षेत्र के उसराव गांव में पट्टे की जांच शनिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी डा.सुनील कुमार वर्मा व तहसीलदार मड़ियाहूं सुदर्शन कुमार ने की। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर अवैध पट्टे को निरस्त करने की आवाज बुलंद की । साथ ही जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के प्रस्ताव के आधार पर 13 दिसम्बर 2019 को 15 ग्राम वासियों को कृषि तथा 18 ग्रामवासियों को आवास हेतु पट्टा किया गया। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उनमें खलबली मच गई । ग्राम सभा के सदस्यों ने कहा कि प्रस्ताव की हम लोगों को कोई जानकारी नहीं है। गांव में कभी कोई खुली बैठक नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान सरिता पटेल ने राजस्व कर्मियों के मिली भगत से मनमानी तरीके से अपने चहेतों को पट्टा दिया है, जो उसके पात्र नहीं है।
विज्ञापन

इस पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया ।जिसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने मुख्य राजस्व अधिकारी और तहसीलदार मड़ियाहूं को जांच अधिकारी नामित किया। दोनों जांच अधिकारी शनिवार को जांच करने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए अधिकारियों से गहराई से जाँच कर पट्टा निरस्त करने की मांग की । प्रदर्शन करने वालों में मक्कल, विद्या देवी, दुर्गावती, सूबेदार, जिलेदार मंशा देवी, हरिश्चन्द्र, गोवर्धन, लालता, नंदलाल, हरिनाथ, राजेश सहित ग्रामीण रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed